₹300
इस पुस्तक के माध्यम से आप यह सीख सकेंगे कि पोजिशनल ट्रेड में बड़ा मुनाफा कैसे बनाएँ और किस तरह शेयर के कारोबार से पैसे कमाए जा सकते हैं। आप स्वतः समझने लगेंगे कि आपको शेयर कब खरीदना है और कब बेचना है।
आप यह भी सीख सकेंगे कि किस तरह पैसे गँवाने के जोखिम के बिना आप अपनी पसंद के शेयरों को बड़ी मात्रा में संचित रख सकते हैं। शेयर के अधिक-से-अधिक चढ़ने के साथ ही पैसे कमा सकते हैं और किसी भी शेयर में बड़ी गिरावट से पहले ही न्यूनतम हानि के साथ बाहर निकल सकते हैं। साथ ही यह सीख सकते हैं कि किस तरह अपने पोर्टफोलियो को हमेशा फायदे में रखें।
आशा है कि यह पुस्तक आपकी मानसिकता में बदलाव लाएगी और निश्चित ही आप इस पुस्तक में दिए गए फॉर्मूलों के माध्यम से मनचाहा धन कमा सकेंगे।
शेयर मार्केट के गुरु और उसकी बारीकियाँ बतानेवाली ऐसी व्यावहारिक पुस्तक, जिसे पढ़कर आप अपने निवेश को बेहतर तरीकों से करके अधिक धन कमा पाएँगे।
__________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________
अनुक्रम
प्रस्तावना—5
आभार—9
1. चिंकी के सपने में अरविंद मिल्स की मल्टीबैगर कथा—13
2. चंदू और चिंकी से मेरी मुलाकात—16
3. किसी भी शेयर में निवेश व ट्रेडिंग का मेरा गुप्त फॉर्मूला—19
4. शेयरजीनियस निवेश फॉर्मूले का अरविंद लि. के शेयरों पर वास्तविक उपयोग—23
5. 19 सितंबर, 2005 से 19 सितंबर, 2006 के बीच क्या हुआ?—28
6. 19 सितंबर, 2006 से 19 सितंबर, 2007 के बीच क्या हुआ?—32
7. चिंकी की अरविंद के शेयरों में औसत वसूली—39
8. शेयर बाजार में वर्ष 2008 की सबसे बड़ी
गिरावट के दौरान क्या हुआ?—44
9. चंदू और चिंकी का तीन वर्षीय रिटर्न—53
10. श्री क-ख-ग की चिंकी को सलाह—56
11. चंदू का अरविंद लि. में पुनः निवेश करना—59
12. रिवर्स ट्रेडिंग सिस्टम सिद्धांत—66
13. चंदू और चिंकी का चार वर्षीय रिटर्न—69
14. ऋणात्मक से धनात्मक की ओर सुधार : नया आरंभिक बिंदु—72
15. मई 2010 में शेयर बाजार गिरने पर हालात—76
16. पाँच वर्षीय लाभ की तुलना—83
17. चंदू व चिंकी को आइसक्रीम परोसनेवाले वेटर का निवेश—88
18. चंदू की 15 दिसंबर, 2011 तक की खरीद का सारांश—91
19. चंदू को गिरावट में कैसे हुआ टैक्स फ्री नकद मुनाफा?—102
20. चंदू ने 2012 की अस्थिरता का सामना कैसे किया—110
21. चंदू का पहला लाभांश—125
22. अरविंद लि. का डीमर्जर—128
23. अपना निवेश कैसे बढ़ाएँ?—129
24. कहानी का खुशनुमा अंत—131
25. अधिकतर पूछे जानेवाले प्रश्न—134
26. इस प्रणाली का नियमित ट्रेडिंग में कैसे उपयोग करें?—137
27. आपका होमवर्क—142
विज्ञान संकाय से स्नातक महेश चंद्र कौशिक ने अपने कॅरियर की शुरुआत निजी शिक्षण संस्थान में अध्यापक के पद से की थी। बाद में वह राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वाणिज्यिक कर विभाग में कनिष्ठ लिपिक के पद पर चयनित हुए। इस पद पर 5 वर्ष कार्य करने के उपरांत उनका चयन राजस्थान लोक सेवा आयोग के माध्यम से ही राजस्व विभाग में टी.आर.ए. के पद पर हुआ। इस पद पर 2001 से 2017 तक कार्य करने के उपरांत वर्तमान में पदोन्नति पाकर जिला कलेक्टर कार्यालय, सिरोही में सहायक राजस्व लेखा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।
महेशजी वर्ष 2009 से शेयर मार्केट पर ब्लॉग लिख रहे हैं। बाद में सेबी रिसर्च एनालिस्ट रेगूलेशन 2014 आ जाने के कारण उन्होंने अपना ब्लॉग लेखन बंद करने की घोषणा की। उनके सोशल मीडिया यूट्यूब पर पचास हजार से अधिक फॉलोअर हैं। इस पर हजारों प्रशंसकों ने उन्हें रिसर्च एनालिस्ट परीक्षा पास करके पंजीकृत रिसर्च एनालिस्ट बनने का निवेदन किया, ताकि उनको ब्लॉग से लगातार ज्ञान मिलता रहे। तदुपरांत उन्होंने सेबी से रिसर्च एनालिस्ट के रूप में पंजीकरण करवाया और अब रिसर्च एनालिस्ट की सेवाएँ निःशुल्क प्रदान करते हैं।