₹250
"कुछ कहानियाँ किरदारों के बारे में होती हैं और कुछ उन एहसासों के बारे में, जिनसे हम सब कभी-न-कभी गुजरते हैं।
'थोड़ी सी मैं' रिश्तों, प्रेम, अपेक्षाओं, आत्मसम्मान और एक स्त्री की अपनी पहचान को तलाशने की कहानी है। जीवन में मिलनेवाले लोग, उनसे जुड़े अनुभव और रिश्तों के बदलते अर्थ किस तरह हमारे व्यक्तित्व का हिस्सा बन जाते हैं, यह उपन्यास उन्हीं अनकहे पहलुओं को छूता है।
कभी किसी रिश्ते में खुद को तलाशना, कभी किसी की नजरों से खुद को देखना और कभी तमाम भूमिकाओं से परे अपने अस्तित्व को पहचानना-इस कहानी का सफर इन्हीं भावनात्मक पड़ावों से होकर गुजरता है।
यह किसी आदर्श जीवन या आदर्श रिश्ते की कहानी नहीं, बल्कि उन वास्तविक एहसासों की कथा है, जिनमें कहीं-न-कहीं पाठक को अपना ही कोई अक्स दिखाई दे सकता है।"