₹250
प्रवाहिका वाहिका' 11 मुख्य शीर्षकों के अंतर्गत कुल 24 कविताओं की एक संचयिका है। ये रचनाएँ मूल रूप से राष्ट्र सम्मान, राष्ट्र सुरक्षा, स्वाभिमान, जीवन की सार्थकता, सामाजिक उत्थान, मातृशक्ति, नारीशक्ति, अंतर्शक्ति, सत्य सनातन, आत्मबोध, प्रकृति श्रृंगार, नैसर्गिक सौंदर्य, जीवन दर्शन, जीवन ज्योति, मूल्य संवर्धन, अध्यात्म, संवेदनशीलता, उद्यमशीलता, भाषा गौरव, आत्मावलोकन, अंतःप्रेरणा, चिंतन, चेतन, दैहिक क्षणभंगुरता, मिथ्याडंबर, मौन विनिमय, निःशब्द साधना, छद्मावरण, अभिप्रेरण, नव ऊर्जा संचरण, सांस्कृतिक धरोहर, नैतिक सृजना जैसी विषय-वस्तुओं से परिपूर्ण हैं, जो राष्ट्रीय, सामाजिक, सांस्कृतिक और व्यक्तिगत स्तर पर प्रत्येक दृष्टिकोण को छूने में सक्षम हैं।
काव्यधारा की यह 'प्रवाहिका' पर्वतमालाओं के उत्तुंग भौतिक शिखरों से होती हुई अनंत जलधि की अदृश्य गहनता तक शाश्वत, सशरीर, शुद्ध चेतनस्वरूप आनंदमय विचरण करती है। इस जीवन यात्रा में यह उत्थान के गौरव, शिखर के शौर्य, यथार्थ की भव्यता, सत्य की सुंदरता, सौंदर्य के माधुर्य, तरलता की अविरलता, कलकल की सुधुन, तटबंधों के बंधन, तरंगों की उमंग, प्रवाह की जिजीविषा, तीव्रता की प्रबलता, मृदुवात की शीतलता, झंझावात की उग्रता, सरलता की निर्मलता, तारतम्यता की सौम्यता, संगम के संयम, शैथिल्य के गांभीर्य, अंतस्तल की दिव्यता व असीम के आनंद की निष्पक्ष, अविकारी साक्षी बनती है।