Prabhat Prakashan, one of the leading publishing houses in India eBooks | Careers | Events | Publish With Us | Dealers | Download Catalogues
Helpline: +91-7827007777

Hamara Aana Aur Jaana Poems Book In Hindi by Ramesh Pokhriyal ‘Nishank’   

₹300

In stock
  We provide FREE Delivery on orders over ₹1500.00
Delivery Usually delivered in 5-6 days.
Author Ramesh Pokhriyal ‘Nishank’
Features
  • ISBN : 9789347014321
  • Language : Hindi
  • Publisher : Prabhat Prakashan
  • Edition : 1st
  • ...more

More Information

  • Ramesh Pokhriyal ‘Nishank’
  • 9789347014321
  • Hindi
  • Prabhat Prakashan
  • 1st
  • 2026
  • 152
  • Soft Cover
  • 200 Grams

Description

"जैसी दृष्टि होती है
वैसा दृष्टिकोण बन जाता है,
सकारात्मक भाव ही
सकारात्मक वातावरण बनाता है।
चित्त में उत्पन्न भ्रम
लक्ष्यपथ से भटकाता है,
एकाग्रचित्त भाव सदा
जीवन को सफल बनाता है।
जैसी दृष्टि, वैसी सृष्टि
और जैसी चित्तवृत्ति, वैसी अनुकृति
यही जीवन का मंत्र है

***

यही जगत् का तंत्र है।
निष्ठा और आस्था
दो जीवन रेखाएँ हैं।
इन्होंने जीवन के विविध
जीवन के ढंग सिखाए हैं,
आस्थाहीन होने से
नैतिकता डोलती है
जो जीवन की राह में
पतन के द्वार खोलती है।
निष्ठा व्यक्ति की संकल्पशक्ति में
नया आयाम भरती है
लक्ष्यप्राप्ति की राह को
आसान करती है।

- इसी संग्रह से"

The Author

Ramesh Pokhriyal ‘Nishank’

रमेश पोखरियाल ‘निशंक’
जन्म : वर्ष 1959
स्थान : ग्राम पिनानी, जनपद पौड़ी गढ़वाल (उत्तराखंड)।
साहित्य, संस्कृति और राजनीति में समान रूप से पकड़ रखनेवाले डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ की कहानी, कविता, उपन्यास, पर्यटन, तीर्थाटन, संस्मरण एवं व्यक्तित्व विकास जैसी अनेक विधाओं में अब तक पाँच दर्जन से अधिक पुस्तकें प्रकाशित।
उनके साहित्य का अनुवाद अंग्रेजी, रूसी, फ्रेंच, जर्मन, नेपाली, क्रिओल, स्पेनिश आदि विदेशी भाषाओं सहित तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, संस्कृत, गुजराती, बांग्ला, मराठी आदि अनेक भारतीय भाषाओं में हुआ है। साथ ही उनका साहित्य देश एवं विदेश के अनेक विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम में पढ़ाया जा रहा है। कई विश्वविद्यालयों में उनके साहित्य पर शोध कार्य हुआ तथा हो रहा है।
उत्कृष्ट साहित्य सृजन के लिए देश के चार राष्ट्रपतियों द्वारा राष्ट्रपति भवन में सम्मानित। विश्व के लगभग बीस देशों में भ्रमण कर उत्कृष्ट साहित्य सृजन किया। गंगा, हिमालय और पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन हेतु सम्मानित।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से सांसद तथा लोकसभा की सरकारी आश्वासनों संबंधी समिति के सभापति।

Customers who bought this also bought

WRITE YOUR OWN REVIEW