Prabhat Prakashan, one of the leading publishing houses in India eBooks | Careers | Events | Publish With Us | Dealers | Download Catalogues
Helpline: +91-7827007777

Corporate Slave Stories Book In Hindi   

₹200

In stock
  We provide FREE Delivery on orders over ₹1500.00
Delivery Usually delivered in 5-6 days.
Author Mukund Sharma
Features
  • ISBN : 9789347273438
  • Language : Hindi
  • Publisher : Prabhat Prakashan
  • Edition : 1st
  • ...more

More Information

  • Mukund Sharma
  • 9789347273438
  • Hindi
  • Prabhat Prakashan
  • 1st
  • 2026
  • 96
  • Soft Cover
  • 150 Grams

Description

"सुखुला बह की जल्दी, ट्रैफिक में फँसी हुई गाड़ी, हाथ में कॉफी और आँखों के सामने खुला हुआ लैपटॉप... फिर शुरू होती है मीटिंग, मेल, टारगेट, डेडलाइन, बॉस का मैसेज, टीम का प्रेशर और शाम तक स्क्रीन के सामने बीतता एक और दिन । बाहर से यह एक नौकरी है, लेकिन भीतर से जाने कितनी कहानियों, दबावों और समझौतों से भरी हुई जिंदगी है। 'कॉरपोरेट स्लेव' उसी जिंदगी की पुस्तक है। मुकुंद शर्मा का यह कहानी-संग्रह साहित्य के पारंपरिक पाठक से अधिक उस व्यक्ति से संवाद करता है, जो रोज किसी ऑफिस, केबिन या डेस्कटॉप के सामने बैठकर अपने दिन का बड़ा हिस्सा कंपनी के नाम कर देता है।

इसमें ऑफिस की राजनीति है, चापलूसी है, प्रमोशन की दौड़ है, बॉस का दबाव है, पुराने और नए कर्मचारियों के बीच की खींचतान है; नौकरी की मजबूरी है और उन सपनों की कहानी भी है, जो कभी नौकरी के नीचे दब जाते हैं। इस पुस्तक की भाषा इसकी सबसे बड़ी ताकत है - सहज, सीधी, बातचीत जैसी और उसी कॉरपोरेट दुनिया की शब्दावली से बनी हुई, जिसमें आज का कर्मचारी जीता है। इसलिए इसे पढ़ते हुए कई जगह ऐसा लगता है, जैसे कहानी नहीं, अपने ही ऑफिस का कोई दृश्य सामने चल रहा हो।

'कॉरपोरेट स्लेव' दरअसल सिर्फ कॉरपोरेट कर्मचारियों की कहानियों का संग्रह नहीं, बल्कि उस आधुनिक जीवन का आईना है, जिसमें नौकरी करते-करते इनसान कभी-कभी यह भूल जाता है कि वह आखिर अपने लिए कब जी रहा है। अगर आप रोज डेस्कटॉप के सामने बैठते हैं, मीटिंग में मुसकराते हैं, बॉस के मैसेज का इंतजार करते हैं और छुट्टी के दिन भी ऑफिस की चिंता साथ लेकर चलते हैं तो शायद यह पुस्तक आपके लिए ही लिखी गई है।"

The Author

Mukund Sharma

Customers who bought this also bought

WRITE YOUR OWN REVIEW