₹400
मानव जीवन का एक मूलमंत्र है फिटनेस, जो हमें हर उम्र में स्वस्थ, सशक्त और सक्रिय बनाए रखता है। यह केवल शरीर की शक्ति तक सीमित नहीं, बल्कि मन और आत्मा को भी संतुलित करता है। जैसे जीवन के हर चरण में हमें नए कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को निभाना पड़ता है, वैसे ही हर उम्र के अनुसार स्वास्थ्य और फिटनेस के नियम भी बदलते रहते हैं। बचपन में खेल-कूद और दौड़-भाग से शरीर की नींव मजबूत होती है।
युवावस्था में अनुशासित व्यायाम, संतुलित आहार और सकारात्मक सोच से जीवन-ऊर्जा प्राप्त होती है। मध्य आयु में फिटनेस का अर्थ केवल ताकत बढ़ाना नहीं, बल्कि रोगों से बचाव करना और मानसिक शांति बनाए रखना है। वृद्धावस्था में हलकी कसरत, योग और ध्यान जीवन को संतुलन, स्फूर्ति और आत्मबल देते हैं। फिटनेस केवल शरीर को सुंदर बनाने का साधन नहीं, बल्कि जीवन को सार्थक बनाने का मार्ग है। जब तक हर आयु वर्ग का व्यक्ति अपने स्तर पर व्यायाम, योग, संतुलित आहार और मानसिक शांति की साधना नहीं करता, तब तक स्वास्थ्य का वास्तविक उद्देश्य पूरा नहीं होता।
आज जिस प्रकार जीवनशैली की समस्याएँ, प्रदूषण और तनाव बढ़ रहे हैं, वह चिंतन का विषय है। यदि आज हम अपनी दिनचर्या में फिटनेस को स्थान देंगे और इसे हर उम्र का नियम बना देंगे, तभी हमारी आने वाली पीढ़ियाँ स्वस्थ और ऊर्जावान बन सकेंगी।