Prabhat Prakashan, one of the leading publishing houses in India eBooks | Careers | Events | Publish With Us | Dealers | Download Catalogues
Helpline: +91-7827007777

Sansar Ke Prasiddh Yuddh   

₹600

In stock
  We provide FREE Delivery on orders over ₹1500.00
Delivery Usually delivered in 5-6 days.
Author S.K. Mishra
Features
  • ISBN : 9789392013874
  • Language : Hindi
  • Publisher : Prabhat Prakashan
  • Edition : 1st
  • ...more

More Information

  • S.K. Mishra
  • 9789392013874
  • Hindi
  • Prabhat Prakashan
  • 1st
  • 2025
  • 286
  • Soft Cover
  • 350 Grams

Description

युद्ध सभी राष्‍ट्रों की स्‍थायी प्रक्रिया रही है। व्‍यक्‍त‌ि, समाज, राज्‍य एवं राष्‍ट्र का अस्‍त‌ित्‍‍व संघर्ष एवं युद्ध पर ही आधारित रहा है। युद्ध का महत्त्व मानव सभ्यता, विज्ञान तथा तकनीकी विकास में सदैव से रहा है। जब से इतिहास आरंभ होता है तब से लेकर आज तक युद्ध अनवरत चलता आ रहा है और मानव अस्तित्व के रहने तक निरंतर चलता रहेगा। विश्‍व के इतिहास में कोई भी ऐसा क्षण नहीं रहा है जबकि युद्ध न हुआ हो। इसीलिए कहा जाता है कि युद्ध एक आवश्यक बुराई है। अत: युद्धों का अध्ययन शांति की परिकल्‍पना को साकार बनाने के लिए आवश्यक है। 
संसार के प्रसिद्ध युद्धों की प्रमुख घटनाओं, वास्तविक संघर्ष, तुलनात्मक सैन्य शक्‍ति, समरतांत्रिक फैलाव, कूट- योजना, समरतंत्र, शस्‍‍त्रास्‍‍त्रों, सिद्धांतों एवं सैन्य शिक्षाओं की मीमांसा करके जनसाधारण को युद्ध की जानकारी देकर शांति के प्रति जागरूकता पैदा करना इस पुस्तक का उद‍्देश्य है। वैज्ञानिक एवं तकनीकी प्रगति के कारण युद्ध का अध्ययन अत्यंत परिश्रम से किए जाने की आवश्यकता है; क्योंकि यह राज्य का एक महान् कार्य है, जीने व मरने का क्षेत्र है तथा सुरक्षा व विनाश का मार्ग है। यदि भविष्‍य को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण रखना है, तो युद्ध को विस्तृत रूप में समझना होगा। 
आज की आवश्यकता, आनेवाली पीढ़ियों की सुरक्षा एवं सुख-शांति के लिए उपयोगी यह पुस्तक निस्संदेह अध्ययन, अध्‍यापन एवं संग्रह के योग्य है। इसमें ससार के समस्त ज्ञात युद्धों (महाभारत काल तक) को समाहित किया गया है।

The Author

S.K. Mishra

सुरेंद्र कुमार मिश्र का जन्म 10 जुलाई, 1955 को कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुआ। आपने 1978 में कानपुर से सैन्य विज्ञान की स्नातकोत्तर परीक्षा में विश्‍वविद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्‍‍त किया। तत्पश्‍चात् सैन्य विज्ञान में ही पी-एचडी. उपाधि प्राप्‍‍त की। सैन्य विज्ञान से संबंधित अब तक आपकी तेरह पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।
राष्‍ट्रीय स्तर की पत्र-पत्रिकाओं में आपके अनेक सामयिक, सामरिक व अंतरराष्‍ट्रीय लेख प्रकाशित हो चुके हैं। आप सामरिक पुस्तकों के समीक्षक तथा आकाशवाणी के रक्षा व विज्ञान के स्थायी वार्त्ताकार हैं। संप्रति राजकीय महाविद्यालय, आदमपुर (हिसार), हरियाणा में सैन्य विज्ञान विभाग में प्रवक्‍ता एवं अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। आपको सोलह वर्षों का शैक्षिक अनुभव प्राप्‍‍त है। आप नेशनल कांग्रेस फॉर डिफेन्स स्टडीज, मद्रास तथा इंडियन एसोसिएशन ऑफ डिफेन्स एनालिसिस्ट, कानपुर के सदस्य हैं।

Customers who bought this also bought

WRITE YOUR OWN REVIEW