Prabhat Prakashan, one of the leading publishing houses in India eBooks | Careers | Events | Publish With Us | Dealers | Download Catalogues
Helpline: +91-7827007777

Sangh Aur Sarkar (PB)   

₹500

In stock
  We provide FREE Delivery on orders over ₹1500.00
Delivery Usually delivered in 5-6 days.
Author Santosh Kumar
Features
  • ISBN : 9789355211279
  • Language : Hindi
  • Publisher : Prabhat Prakashan
  • Edition : 1st
  • ...more

More Information

  • Santosh Kumar
  • 9789355211279
  • Hindi
  • Prabhat Prakashan
  • 1st
  • 2022
  • 392
  • Soft Cover
  • 350 Grams

Description

2014 और 2019 के चुनाव नतीजे संघ को सुकून दे रहे थे, क्योंकि तीन पीढ़ी खपाने के बाद उसकी वैचारिक उड़ान को पंख लग गए थे। इस मुकाम तक पहुँचने के लिए संघ को 1998- 2004 में अपनी ही सरकार से टकराव मोल लेना पड़ा था। आर्थिक और राजनैतिक मसलों पर वाजपेयी सरकार के समय लड़ाई सार्वजनिक थी। असमंजस के माहौल में हुए 2004 के आम चुनाव में भाजपा सत्ता से बाहर हो गई; अगले एक दशक तक पार्टी में जबरदस्त कोहराम मचा। तमाम झंझावातों के बाद 2009 में आडवाणी पी.एम. इन वेटिंग बने। लेकिन कलह ऐसी थी, मानो 15वीं नहीं 16वीं लोकसभा की लड़ाई हो रही हो। इसी बीच संघ में पीढ़ी परिवर्तन हुआ और मोहन भागवत सरसंघचालक बने, फिर विचार-परिवार में भी पीढ़ी परिवर्तन का खाका बना। भाजपा में दूसरी पीढ़ी में जद्दोजहद के बाद विचारधारा के प्रहरी के तौर पर नरेंद्र मोदी उभरे । संघ की सलाह पर पार्टी मोदी युग में प्रवेश कर गई। उसके बाद विचार-परिवार ने समन्वय का ऐसा खाका खींचा कि अटल सरकार की कड़वाहट सदा के लिए अतीत के पन्‍नों में समा गई। संवाद और समन्वय विचार-परिवार का मंत्र बना, तो मोदी ने भी संवाद का मैकेनिज्म बना समन्वय को गति दी। नतीजा हुआ कि अनुकूल सरकार का लाभ उठा, संघ और भाजपा दोनों ने अपना सामाजिक आधार बढ़ाया। यह पुस्तक संघ, सरकार और समन्वय की उन सभी कहानियों की बारीकियों को परत-दर-परत सामने रखती है। 2014 से संघ-भाजपा के बीच समन्वय एक मिसाल है, जिसने दोनों का न सिर्फ आधार बढ़ाया, बल्कि 2014 से भी बड़ी जीत की जमीन तैयार करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई 

 

The Author

Santosh Kumar

दो दशक से भाजपा और संघ परिवार पर पैनी निगाह रखनेवाले संतोष कुमार को पत्रकारिता में देश का सबसे प्रतिष्ठित रामनाथ गोयनका अवार्ड और प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया का सर्वश्रेष्ठ राजा राममोहन राय अवार्ड उनकी खोजपरक रिपोर्टों के लिए मिल चुका है। 
इसके अलावा आधा दर्जन पुरस्कारों से सम्मानित कुमार वर्तमान में दैनिक भास्कर में डिप्टी एडिटर हैं। इससे पहले वे इंडिया टुडे और दैनिक नवज्योति में काम कर चुके हैं। अन्य पुरस्कारों में जोधपुर के मेहरानगढ़ किला ट्रस्ट का वीर दुर्गादास राठौड़ स्मृति पुरस्कार, इंडिया टुडे चेयरमैन अवार्ड, यंग जर्नलिस्ट अवार्ड प्रमुख हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यू.एच.ओ.) से स्वास्थ्य क्षेत्र में काम के लिए यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज पर फेलोशिप मिल चुका है। 
बिहार के सुदूर ग्रामीण जिले मधुबनी के देवधा गाँव में जन्मे और प्रारंभिक शिक्षा पूरी की। जवाहर नवोदय विद्यालय से हायर सेकेंडरी की शिक्षा पूरी की। दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से इतिहास में स्नातक किया। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रैजुएशन डिप्लोमा किया।
संपर्क
santosh.indiagatese@gmail.com
@santoshkumarjnv

Customers who bought this also bought

WRITE YOUR OWN REVIEW