Prabhat Prakashan, one of the leading publishing houses in India eBooks | Careers | Events | Publish With Us | Dealers | Download Catalogues
Helpline: +91-7827007777

Phir Subah Hogi Stories Book In Hindi by Ramesh Pokhriyal ‘Nishank’   

₹300

In stock
  We provide FREE Delivery on orders over ₹1500.00
Delivery Usually delivered in 5-6 days.
Author Ramesh Pokhriyal ‘Nishank’
Features
  • ISBN : 9789347014420
  • Language : Hindi
  • Publisher : Prabhat Prakashan
  • Edition : 1st
  • ...more

More Information

  • Ramesh Pokhriyal ‘Nishank’
  • 9789347014420
  • Hindi
  • Prabhat Prakashan
  • 1st
  • 2026
  • 160
  • Soft Cover
  • 200 Grams

Description

"फिर सुबह होगी' कहानी-संग्रह में कुल 26 कहानियाँ हैं। एक भाई ऐसा भी, ठाकुरजी, दिखावा नहीं करना, जीत मेहनत की, जैसा बोएगा वैसा काटेगा, बचपन की दोस्ती, कर्मों का लेखा-जोखा, माँ की इच्छा, मंगलू, मानवता यहीं है, पश्चात्ताप की अग्नि, प्रकृति की गोद में, फिर सुबह होगी, साकार हुआ सपना, समय का चक्र, सेवाभाव व्यर्थ नहीं जाता, उसकी तपस्या, अर्श से फर्श पर, क्योंकि मैं बेटी हूँ, मासूम प्रिया, जीने का नजरिया, अजेय योद्धा है सुनीता, गाँव की आवाज, साँझा चूल्हा, कर्म लौटकर आता है, सब यहीं छूटेगा जैसे शीर्षकों में लिखी गई कहानियाँ पहाड़ी जीवन और संस्कृति के अदम्य साहस तथा आम जीवन की संवेदना से जुड़ी हुई हैं।

ऐसा कई बार होता है, जब कहानी का शीर्षक कहानी की संवेदना को व्यक्त नहीं कर पाता, लेकिन निशंक की कहानियों की सबसे बड़ी विशेषता है कि उनकी कहानियाँ अपने शीर्षकों को सही ठहराती हैं। कहानी के तत्त्व में जिस नामकरण की चर्चा होती है, उसे ये कहानियाँ पूर्णता प्रदान करती हैं।

निशंक आम जनता की पीड़ा और संवेदना को शब्दों में पिरोकर उन्हें संबल देने का कार्य करते हैं। उनकी विशेषता है कि वह कहानी को कथा बनने से बचा लेते हैं, इसलिए उनकी छोटी-छोटी कहानियाँ भी बड़े उद्देश्य की पूर्ति करती हैं।"

The Author

Ramesh Pokhriyal ‘Nishank’

रमेश पोखरियाल ‘निशंक’
जन्म : वर्ष 1959
स्थान : ग्राम पिनानी, जनपद पौड़ी गढ़वाल (उत्तराखंड)।
साहित्य, संस्कृति और राजनीति में समान रूप से पकड़ रखनेवाले डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ की कहानी, कविता, उपन्यास, पर्यटन, तीर्थाटन, संस्मरण एवं व्यक्तित्व विकास जैसी अनेक विधाओं में अब तक पाँच दर्जन से अधिक पुस्तकें प्रकाशित।
उनके साहित्य का अनुवाद अंग्रेजी, रूसी, फ्रेंच, जर्मन, नेपाली, क्रिओल, स्पेनिश आदि विदेशी भाषाओं सहित तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, संस्कृत, गुजराती, बांग्ला, मराठी आदि अनेक भारतीय भाषाओं में हुआ है। साथ ही उनका साहित्य देश एवं विदेश के अनेक विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम में पढ़ाया जा रहा है। कई विश्वविद्यालयों में उनके साहित्य पर शोध कार्य हुआ तथा हो रहा है।
उत्कृष्ट साहित्य सृजन के लिए देश के चार राष्ट्रपतियों द्वारा राष्ट्रपति भवन में सम्मानित। विश्व के लगभग बीस देशों में भ्रमण कर उत्कृष्ट साहित्य सृजन किया। गंगा, हिमालय और पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन हेतु सम्मानित।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से सांसद तथा लोकसभा की सरकारी आश्वासनों संबंधी समिति के सभापति।

Customers who bought this also bought

WRITE YOUR OWN REVIEW