Prabhat Prakashan, one of the leading publishing houses in India eBooks | Careers | Events | Publish With Us | Dealers | Download Catalogues
Helpline: +91-7827007777

Gandhi Ka Marg, Modi Ka Sankalp   

₹750

In stock
  We provide FREE Delivery on orders over ₹1500.00
Delivery Usually delivered in 5-6 days.
Author Vijay Goel
Features
  • ISBN : 9789375737438
  • Language : Hindi
  • Publisher : Prabhat Prakashan
  • Edition : 1st
  • ...more

More Information

  • Vijay Goel
  • 9789375737438
  • Hindi
  • Prabhat Prakashan
  • 1st
  • 2026
  • 212
  • Hard Cover
  • 250 Grams

Description

"महात्मा गांधी एक ऐसे महापुरुष हैं, जिनके विचार और आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। उनको इस दुनिया से विदा हुए 75 साल से अधिक हो गए, लेकिन आज भी केवल भारत ही नहीं, अपितु दुनिया भर में लोग उनके विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

गांधीजी पर पुस्तकें बहुत लिखी गई हैं, उन पर भाषण, व्याख्यान आदि भी लोगों ने खूब किए हैं। लेकिन विरले ही हैं, जिन्होंने गांधीजी को अपने जीवन में प्रत्यक्ष उतारा है। यदि हम निष्पक्ष होकर देखें तो अपने समय के नेताओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी को न सिर्फ जिया है, अपितु अपने कार्यों में उन्हें उतारा भी है। उनके कार्यों में गांधी के विचारों की छाप साफ दिखाई देती है।

पुस्तक 'गांधी का मार्ग, मोदी का संकल्प' में गांधीजी के उन कार्यों का वर्णन किया गया है, जिन्हें मोदीजी ने आगे बढ़ाया है। यह पुस्तक मोदीजी की प्रशंसा मात्र के लिए नहीं लिखी गई है, न ही इसमें मोदीजी को गांधी के समकक्ष खड़ा करने का प्रयास किया गया है। अपितु इसमें आँकड़ों और तर्कों के माध्यम से प्रामाणिक तरीके से यह दर्शाया गया है कि कैसे मोदीजी गांधीजी से प्रेरणा लेकर उनके पदचिह्नों पर चल रहे हैं।

पुस्तक में गांधीजी के स्वच्छता, नारी-शक्ति, सनातनी हिंदू, आत्मनिर्भरता, ग्राम स्वराज, खादी, गरीब-सेवा सहित अनेक क्षेत्रों और विषयों पर किए गए विलक्षण कार्यों का समावेश किया है। साथ ही कैसे गांधीजी के इन कार्यों को शौचालयों के निर्माण, जन-धन योजना, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ या फिर 'मेक इन इंडिया' अभियान के माध्यम से मोदीजी ने सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया है, उसकी जानकारी दी गई है।"

The Author

Vijay Goel

Customers who bought this also bought

WRITE YOUR OWN REVIEW