₹500
"कुछ कही, कुछ अनकही' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व और उनके लीक से अलग हटकर चले 25 साल के शासन से जुड़ी सुनी-अनसुनी कहानियाँ हैं। बतौर बीट रिपोर्टर अमिताभ सिन्हा ने नरेंद्र मोदी की राजनीति को महासचिव के दौर से प्रधानमंत्री के काल तक लगातार देखा है और उस पर विस्तार से लिखा है।
पीएम मोदी पर लिखी अपनी रोजमर्रा की खबरों को एक सूत्र में पिरोकर अमिताभ ने यह बताने की कोशिश की है कि हर छोटी-बड़ी घटना के पीछे उनके मस्तिष्क में क्या चल रहा था। ये कहानियाँ बताएँगी कि पीएम की कठोर प्रशासक की छवि के पीछे एक मानवीय चेहरा भी है। उनके कई वन लाइनर्स, जो पाठक के चेहरे पर मुसकान ला देंगे, का भी जिक्र है। प्रधानमंत्री काल के कई कठिन फैसलों के पीछे चल रही सोच को समझाने की कोशिश भी की गई है।
भारत के सामाजिक-सांस्कृतिक पुनर्जागरण के साथ पीएम मोदी के सन् 2047 तक विकसित भारत के संकल्प के मिशन पर भी पुस्तक में चर्चा की गई है।"