₹250
"BPSC Bihar Shikshak Bahali Entrance Exam 2026-27 (Class 11 to 12) – Hindi: 15 Practice Sets बिहार में कक्षा 11 से 12 के शिक्षक भर्ती प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए तैयार की गई एक अभ्यास-केंद्रित पुस्तक है।
इस पुस्तक में 15 अभ्यास सेट (Practice Sets) दिए गए हैं, जो अभ्यर्थियों को परीक्षा के प्रश्नों के प्रारूप, विषय-वस्तु और अभ्यास की बेहतर समझ विकसित करने में सहायता करते हैं। नियमित रूप से इन सेटों को हल करने से अभ्यर्थी अपनी तैयारी का मूल्यांकन कर सकते हैं, कमजोर विषयों की पहचान कर सकते हैं और परीक्षा के लिए अपनी गति एवं सटीकता में सुधार कर सकते हैं।"
2008 बैच के गुजरात कैडर के आई. ए. एस. अधिकारी डॉ. रणजीत कुमार सिंह का जन्म बिहार के वैशाली जिले के एक गाँव देसरी में हुआ। डॉ. रणजीत कुमार ने स्नातक की डिग्री पटना कॉलेज (पटना विश्वविद्यालय) से प्राप्त की तथा आई.ए.एस. अधिकारी बनने के पश्चात एल.एल.बी., पटना लॉ कॉलेज (पटना विश्वविद्यालय) तथा पी-एच.डी. (पटना विश्वविद्यालय) की डिग्री प्राप्त की ।
बिहार राज्य में विभिन्न उच्च पदों पर कार्य कर चुके डॉ. रणजीत कुमार सिंह शिक्षा विभाग एवं पंचायती राज विभाग में निदेशक के पद पर कार्यरत थे, इससे पूर्व वे जिला पदाधिकारी, सीतामढ़ी रह चुके हैं।
उन्होंने पटना में ‘मिशन 50' नामक संस्था के माध्यम से सिविल सेवा परीक्षाओं के लिए 1850 से अधिक उम्मीदवारों को निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया है। समाज के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए उन्हें 'बेस्ट लीडरशिप अवार्ड', 'महात्मा गाँधी स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार' सहित अन्य कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया है।