Prabhat Prakashan, one of the leading publishing houses in India eBooks | Careers | Events | Publish With Us | Dealers | Download Catalogues
Helpline: +91-7827007777

Sapnon Ka Rajya Jharkhand   

₹500

Out of Stock
  We provide FREE Delivery on orders over ₹1500.00
Delivery Usually delivered in 5-6 days.
Author Basant Hetamsaria
Features
  • ISBN : 9789375736486
  • Language : Hindi
  • Publisher : Prabhat Prakashan
  • Edition : 1st
  • ...more

More Information

  • Basant Hetamsaria
  • 9789375736486
  • Hindi
  • Prabhat Prakashan
  • 1st
  • 2026
  • 248
  • Soft Cover
  • 250 Grams

Description

"नए राज्य के रूप में झारखंड का गठन 15 नवंबर, 2000 को हुआ और अपने अस्तित्व के 25 वर्ष पूरे कर अब वह एक युवा राज्य बन चुका है। राज्य के रूप में झारखंड का सफर अब एक महत्त्वपूर्ण पड़ाव पर जा पहुँचा है। इस पड़ाव पर यह आकलन करना और जानना जरूरी है कि जिस झारखंड ने 2001 में सरप्लस बजट से अपना सफर शुरू किया, आज उसकी आर्थिक स्थिति किस हाल में है? इसने अपने लिए निर्धारित कौन से लक्ष्य हासिल किए, कहाँ पिछड़ गया और किन सपनों की इसने अनदेखी ही कर दी ?

झारखंड राज्य के निर्माण में जिस तरह संघर्ष का एक लंबा दौर चला, उसी तरह राज्य गठन के बाद राजनीतिक स्थिरता हासिल करने में भी इसे 14 वर्ष का लंबा इंतजार करना पड़ा। इस शुरुआती दौर में राज्य ने कई बार सरकारों के बनने-बिगड़ने का खेल देखा और राष्ट्रपति शासन के भी कई दौर देखे।

राजनीतिक स्थिरता आने के बाद 2014 से 2024 के बीच बनी सरकारों की अलग-अलग प्राथमिकताएँ रही हैं। जहाँ पहले बनी भाजपा सरकार ने औद्योगिक विकास और बुनियादी ढाँचे पर ज्यादा ध्यान केंद्रित किया, वहीं बाद में आई यूपीए सरकार ने सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों के साथ विकास को संतुलित किया।

इस पुस्तक के माध्यम से झारखंड का 25 वर्षों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करने की कोशिश की गई है। विश्वास है, यह पुस्तक झारखंड को जानने-समझने के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।"

The Author

Basant Hetamsaria

जन्म: सन् 1954, रामगढ़ कैंट, बिहार (अब झारखंड में)।

शिक्षा: बी.आई.टी. सिंदरी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग।

लेखन कार्य: 'आकाशदीप' त्रैमासिक लघुपत्र का 12 वर्षों (2006-2018) तक प्रकाशन और संपादन; राष्ट्रीय मासिक पत्रिका 'सबलोग' के संपादक मंडल में दो वर्ष (2019-2020); राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक पत्र-पत्रिकाओं एवं समाचार-पत्रों में अनेक लेखों का प्रकाशन।

सामाजिक    कार्य: रेडक्रॉस सोसाइटी, रोटरी इंटरनेशनल, एनएपीएम, समनेट इंडिया, झारखंड पीपल्स फोरम, सर्व-धर्म समन्वय परिषद, सिटीजन फोरम, चैंबर ऑफ कॉमर्स, भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा जैसी अनेक संस्थाओं का नेतृत्व और उनके साथ कार्य।

विदेश यात्रा: अमेरिका, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, जर्मनी, नीदरलैंड, सिंगापुर तथा पाकिस्तान की यात्रा।

सम्मान: रोटरी इंटरनेशनल द्वारा प्रदत्त सर्वोच्च सम्मान 'सर्विस अबव सेल्फ अवार्ड', झारखंड राजभाषा परिषद द्वारा 'कवि व्यथित स्मृति रत्न' सम्मान (2017), अखिल भारतीय हिंदी सेवा समिति, टीकमगढ़ (म.प्र.) द्वारा 'प्रेमनारायण बगेरिया स्मृति सम्मान' (2018)।

इ-मेल: bkhetamsaria@gmail.com

Customers who bought this also bought

WRITE YOUR OWN REVIEW