Prabhat Prakashan, one of the leading publishing houses in India eBooks | Careers | Events | Publish With Us | Dealers | Download Catalogues
Helpline: +91-7827007777

Paramparagat Sanskriti aur Adhunikta ka Sangam AUSTRIA   

₹300

Out of Stock
  We provide FREE Delivery on orders over ₹1500.00
Delivery Usually delivered in 5-6 days.
Author Ramesh Pokhriyal ‘Nishank’
Features
  • ISBN : 9789355620033
  • Language : Hindi
  • Publisher : Prabhat Prakashan
  • Edition : 1st
  • ...more

More Information

  • Ramesh Pokhriyal ‘Nishank’
  • 9789355620033
  • Hindi
  • Prabhat Prakashan
  • 1st
  • 2022
  • 136
  • Hard Cover
  • 150 Grams

Description

"ऑस्ट्रिया अत्यधिक औद्योगीकृत, विकसित और समृद्धि के हिसाब से दुनिया के शीर्षतम देशों में शुमार है। यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता और उसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत देखने लायक है।
यहाँ के नागरिकों द्वारा अपनी संस्कृति, अपनी परंपराओं, रीति-रिवाजों का उच्च सम्मान किया जाता है। ऑस्ट्रिया एक समृद्ध, स्थिर और संपन्न देश है। चाहे पर्यावरण की रक्षा हो, चाहे अपनी पुरानी स्थापत्य कला का संरक्षण हो, चाहे जरूरतमंद शरणार्थियों की सहायता की बात हो, महिलाओं के सम्मान का विषय हो, धार्मिक स्वतंत्रता हो या फिर विदेशियों के प्रति प्रेम-आदर का भाव हो, ऑस्ट्रिया की बात ही अलग है।
ऑस्ट्रिया अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल के रूप में प्रसिद्ध है ही, साथ ही इसे शास्त्रीय संगीत के बड़े केंद्र के रूप में जाना जाता है। एक गतिशील अर्थव्यवस्था, विदेशी व्यापार के बड़े केंद्र, आधुनिक औद्योगिक राष्ट्र होने के अलावा यह यूरोप के सबसे नवोन्मेषी देशों में से एक है। यह पुस्तक संक्षेप में ऑस्ट्रिया की संस्कृति, अर्थव्यवस्था, रीति-रिवाज, इतिहास, भूगोल से लेकर वहाँ के पर्यटक स्थलों, शैक्षिक तंत्र, धार्मिक विविधता, भाषा, जैवविविधता, राजनीतिक व्यवस्था की जानकारी सहज ही उपलब्ध कराती है।

 

The Author

Ramesh Pokhriyal ‘Nishank’

रमेश पोखरियाल ‘निशंक’
जन्म : वर्ष 1959
स्थान : ग्राम पिनानी, जनपद पौड़ी गढ़वाल (उत्तराखंड)।
साहित्य, संस्कृति और राजनीति में समान रूप से पकड़ रखनेवाले डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ की कहानी, कविता, उपन्यास, पर्यटन, तीर्थाटन, संस्मरण एवं व्यक्तित्व विकास जैसी अनेक विधाओं में अब तक पाँच दर्जन से अधिक पुस्तकें प्रकाशित।
उनके साहित्य का अनुवाद अंग्रेजी, रूसी, फ्रेंच, जर्मन, नेपाली, क्रिओल, स्पेनिश आदि विदेशी भाषाओं सहित तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, संस्कृत, गुजराती, बांग्ला, मराठी आदि अनेक भारतीय भाषाओं में हुआ है। साथ ही उनका साहित्य देश एवं विदेश के अनेक विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम में पढ़ाया जा रहा है। कई विश्वविद्यालयों में उनके साहित्य पर शोध कार्य हुआ तथा हो रहा है।
उत्कृष्ट साहित्य सृजन के लिए देश के चार राष्ट्रपतियों द्वारा राष्ट्रपति भवन में सम्मानित। विश्व के लगभग बीस देशों में भ्रमण कर उत्कृष्ट साहित्य सृजन किया। गंगा, हिमालय और पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन हेतु सम्मानित।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से सांसद तथा लोकसभा की सरकारी आश्वासनों संबंधी समिति के सभापति।

Customers who bought this also bought

WRITE YOUR OWN REVIEW