Prabhat Prakashan, one of the leading publishing houses in India eBooks | Careers | Events | Publish With Us | Dealers | Download Catalogues
Helpline: +91-7827007777

Modi-Yogi Ka Vision : Vikas Ki Ore Uttar Pradesh   

₹400

In stock
  We provide FREE Delivery on orders over ₹1500.00
Delivery Usually delivered in 5-6 days.
Author K.K. Upadhyaya
Features
  • ISBN : 9789390366286
  • Language : Hindi
  • Publisher : Prabhat Prakashan
  • Edition : 1
  • ...more
  • Kindle Store

More Information

  • K.K. Upadhyaya
  • 9789390366286
  • Hindi
  • Prabhat Prakashan
  • 1
  • 2020
  • 176
  • Hard Cover

Description

उत्तर प्रदेश वह प्रदेश है जिसे हम देश की धड़कन कह सकते हैं। सन् 2014 में जब भाजपा ने प्रचंड विजय हासिल की तब किसी ने नहीं सोचा था कि परिणाम ऐसे आएँगे। पुराने फॉर्मूले फेल हो गए। नई इबारत लिखी जाने लगी। इस बीच सन् 2017 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज उठा। राजनीतिक पंडित कह रहे थे कि अब भाजपा की डगर आसान नहीं है। वे गलत भी नहीं थे। यहाँ चुनाव का मतलब वोटों का गठजोड़ और जातियों का समूह था। कोई नहीं जानता था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाएँ गरीबों तक पहुँचने लगी थीं। उसका असर भी होने लगा था। भाजपा यहाँ संगठन में लगी थी। मेहनत रंग लाई। भाजपा ने उ.प्र. में ऐसा परचम फहराया कि सब अवाक रह गए। अब बारी थी काम की। मोदीजी का विजन और योगीजी की मेहनत ने उत्तर प्रदेश की तसवीर बदल दी। गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनओं पर काम होने लगा। श्रीराम मंदिर का निर्माण-कार्य प्रारंभ हो गया। सपने साकार होने लगे। इस पुस्तक में इन्हीं सब कामों को सँजोने का प्रयास किया है। भाजपा की जीत की रणनीति का खुलासा भी इस पुस्तक में हैं।

वरिष्ठ पत्रकार श्री के.के. उपाध्याय के दीर्घ अनुभव और सूक्ष्म अंतर्दृष्टि से आकल्पित उत्तर प्रदेश के चहुँमुखी विकास का व्यावहारिक दिग्दर्शन कराती प्रामाणिक पुस्तक।

The Author

K.K. Upadhyaya

के.के. उपाध्याय—पिछले 36 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय। 24 वर्ष की कम आयु में ही 'सांध्य स्वदेश' भोपाल के संपादक बने। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिंदुस्तान समाचार-पत्रों के संपादक के दायित्व का निर्वहन किया। इस दौरान मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार और उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय समाचार-पत्रों में राज्य संपादक के रूप में सेवाएँ दीं। अपने कार्यकाल में रचनात्मक और आधुनिक पत्रकारिता की नई विधा विकसित की। एक पुस्तक का लेखन। इ-मेल : kkupadhyay6@gmail.com

Customers who bought this also bought

WRITE YOUR OWN REVIEW