Prabhat Prakashan, one of the leading publishing houses in India eBooks | Careers | Events | Publish With Us | Dealers | Download Catalogues
Helpline: +91-7827007777

Desh, Samaj aur Sanskriti   

₹500

In stock
  We provide FREE Delivery on orders over ₹1500.00
Delivery Usually delivered in 5-6 days.
Author Dr. Chandar Sonane
Features
  • ISBN : 9789386871558
  • Language : Hindi
  • ...more
  • Kindle Store

More Information

  • Dr. Chandar Sonane
  • 9789386871558
  • Hindi
  • Prabhat Prakashan
  • 2018
  • 272
  • Hard Cover

Description

चंदर सोनाने की इस पुस्तक के लेख अखबार में लिखे गए नियमित स्तंभ का हिस्सा रहे हैं। अखबार के लिए नियमित लिखना एक कठिन और चुनौती भरा काम है। नित नया और विचारोत्तजक लिखना दायित्व और विवशता दोनों हैं। चंदर सोनाने ने इसके लिए बहुत श्रम किया है। अपने लेखन को रोचक बनाने के साथ ही चंदर ने उसे सामाजिक सरोकारों से भी जोड़ा है, चाहे वे स्थानीय मुद्दे हों या अखिल भारतीय या विश्व समाज के, उन्हें उसी दायित्व-बोध के साथ सहजता से लिखा है। 
चंदर के ये लेख महज एक शहर या देश के बदलाव के संकेत नहीं हैं, बल्कि साथ ही मीडिया और उसकी भाषा के बदलाव पर भी परोक्ष केंद्रित होते हैं। समाज में जिस तरह के बदलाव आ रहे हैं, सूचना और संचार माध्यम उसे किस तरह प्रभावित कर रहे हैं; साथ ही इन सबके नकारात्मक प्रभाव की समझ के साथ ये लेख अपने समय और समाज को कुछ इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि उसके सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विश्लेषणों की जरूरत पर स्पेस भी बनाते हैं।
इन लेखों में स्थानीयता की झलक के साथ समूचे सामाजिक, सांस्कृतिक, और राजनीतिक परिवेश की विसंगतियों की झलक भी है।

__________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________

अनुक्रम  
भूमिका—7 48. पहला शाही स्नान, पुलिस का कर्फ्यू सिंहस्थ,  —अभी भी है मौका, कार्यप्रणाली में करें सुधार—142
एक तीली का बयान... 11 49. सिंहस्थ में चारों ओर लाल-लाल पत्थर, क्या भ्रष्टाचार का जरिया है लाल पत्थर?—145
1. परीक्षा के समय छात्र-छात्राओं द्वारा  —की जा रही आत्महत्याएँ, क्या इन सुझावों पर ध्यान देगी सरकार?—21 50. साधु-संतों को नहीं मिल रही मूलभूत सुविधाएँ,  —लाखों श्रद्धालुओं के सामने रहेगी समस्याएँ —148
2. देश के गाँवों में केवल 13 प्रतिशत के पास ही है गैस सिलेंडर,  —रोज 15 करोड़ महिलाएँ 1200 सिगरेट के बराबर धुआँ झेल रही हैं—24 51. खान डायवर्सन योजना व्यावहारिक नहीं : 90 करोड़ रुपए गए बेकार—151
3. सातवें वेतन आयोग का लाभ राज्य के कर्मचारियों को भी मिलेगा,  —जुलाई माह के वेतन से नए वेतनमान का लाभ मिलेगा—26 52. अमृत की बूँदें गिरी शिप्रा में और सिंहस्थ स्नान नर्मदा में!  —शासन-प्रशासन कर रहा श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़—154
4. बैंक किसानों का कर्ज माफ करें—28 53. आखिरकार क्यों प्रभारी मंत्री ने सभी जोन में नियुक्त किए —अपने प्रतिनिधि : एक पड़ताल—156
5. शहीद की बेटी गुरमेहर कौर : शांति की दूत—31 54. महाशिवरात्रि पर महाकाल के दो घंटे में दर्शन,  —आधे घंटे में दर्शन की जरूरत—159
6. दुनिया में हथियारों का सबसे बड़ा खरीददार भारत,  —हथियार बनाने में कब आत्मनिर्भर होगा भारत?—35 55. स्कूली पाठ‍्यक्रम में ही जरूरी हो, नैतिक और यातायात शिक्षा—161
7. लागत मूल्य के आधार पर फसल की कीमत तय हो—38 56. आरक्षण के संबंध में खुली बहस जरूरी—163
8. जातिवाद के जहर का शर्मनाक वाकया,  —दलित दूल्हे को घोड़ी पर बैठने से रोका—41 57. बच्‍चों के व्यक्तित्व विकास के लिए  —प्रत्येक स्कूल में अनिवार्य हो बालसभा—166
9. राजनीतिक चंदाखोरी पर सर्जिकल स्ट्राइक—43 58. डॉक्टरों की सेवा वृद्धि की बजाय पदोन्नति होनी चाहिए—168
10. अमानक बीज, खाद और कीटनाशक बेचनेवालों के  —विरुद्ध हो सख्त काररवाई—45 59. धार : शांत शहर में क्यों उठ रही अशांति की लहरें?—171
11. आनंदम : एक सार्थक सराहनीय प्रयास—48 60. सिंहस्थ : आगर रोड की रोटरी छोटी करना जरूरी—174
12. कटनी का हवाला कांड : निष्पक्ष जाँच है जरूरी—50 61. जब महाकाल के आधे घंटे में हो सकते हैं दर्शन,  —तब ई-टोकन से दर्शन की जरूरत क्यों?—177
13. सफाई कर्मचारी को मूलभूत सुविधाएँ देना जरूरी—53 62. सिंहस्थ भूमि क्षेत्र से समस्त अतिक्रमण हटाना आवश्यक—181
14. कश्मीर : अब फिर लौट रही है रौनक—56 63. सिंहस्थ : शिप्रा के समस्त घाटों की साफ-सफाई जरूरी—184
15. तमिलनाडु के मुख्य सचिव बर्खास्त, लोकसेवकों को  —ईमानदार होने की जरूरत—58 64. सिंहस्थ : ग्रीन उज्जैन-ग्रीन सिंहस्थ के लिए बगीचों को सँवारें—186
16. डॉक्टरों की कमी से निपटने का अजब तरीका, सरकार का —आयुर्वेदिक औषधालयों को बंद करने का फैसला—60 65. सिंहस्थ : चौराहों का हो सौंदर्यीकरण—188
17. ब्रिक्स देशों में सबसे अधिक विकास दर भारत की—63 66. भारत-पाक बातचीत से ही रास्ता निकलेगा—190
18. प्रदेश की सभी मंडियों में ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा जरूरी—66 67. सिंहस्थ : संपूर्ण पंचक्रोशी मार्ग की मरम्मत जरूरी—192
19. बड़े नोट बंद करने से कश्मीर में हालत सुधरी—68 68. सिंहस्थ भूमि क्षेत्र का सीमांकन जरूरी—194
20. दिल्ली में खतरनाक प्रदूषण : गंभीर चेतावनी—71 69. सिंहस्थ : घाटों के पहुँच मार्गों और नालियों की मरम्मत आवश्यक—197
21. किसानों की कृषि भूमि है उनकी माई-बाप,  —उनकी जमीन नहीं होनी चाहिए कुर्क—74 70. सिंहस्थ : चौरासी महादेव मंदिरों की मरम्मत और साफ-सफाई जरूरी—199
22. अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को मिला सातवाँ वेतनमान, —प्रदेश में हो रहा इंतजार—77 71. सिंहस्थ : नगर के मंदिरों की मरम्मत और साफ-सफाई जरूरी—202
23. सुशासन के लिए अधिकारों का हो विकेंद्रीकरण—79 72. पड़ोसी देश नेपाल का साथ छूटने का खतरा—204
24. शिक्षा का अधिकार अधिनियम का अधिकारियों ने उड़ाया मजाक—82 73. सिंहस्थ : मेलाधिकारी और नगर निगम आयुक्त हों अलग-अलग—206
25. शाबाश भारतीय सेना, देश को नाज है तुम पर—84 74. पाइप लाइन डालने के बहाने सड़कों की बेतरतीब खुदाई—208
26. जी-20 ग्रुप में शामिल देशों में सबसे अधिक विकास दर भारत की,  —जी.डी.पी. में भारत दूसरे नंबर पर—86 75. सिंहस्थ : नदी के पुराने घाटों की मरम्मत और साफ-सफाई जरूरी—210
27. अलगाववादियों और उपद्रवियों के विरुद्ध हो सख्त काररवाई,  —अलगाववादियों पर एक हजार करोड़ रुपए खर्च—88 76. प्रदेश में 63 प्रतिशत असिंचित भूमि : खेती कैसे हो फायदे का सौदा?—212
28. राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने की वकालत, लोकसभा और  —विधानसभा के चुनाव हों साथ-साथ—91 77. स्वच्छ उज्जैन : स्वच्छ सिंहस्थ पहल जरूरी—215
29. कश्मीर में हिंसाग्रस्त क्षेत्र में पेलेट-गन अत्यंत प्रभावशाली,  क्यों खोज रहे वैकल्पिक साधन?—93 78. सिंहस्थ : गत सिंहस्थ की कमियों से सीख लेना जरूरी—217
30. पाकिस्तान का बलूचिस्तान है भारत का कश्मीर,  —प्रधानमंत्री द्वारा नई आक्रामक विदेश नीति का ऐलान—95 79. सिंहस्थ : पुलिस कर्मियों द्वारा अत्यावश्यक  —सेवाओं का महत्त्व समझने की जरूरत—221
31. देश भर में भारी वर्षा से बाढ़ : हजारों बेघरबार,  —अनेक मौतें, नुकसानों को रोकने के लिए पहल जरूरी—97 80. सिंहस्थ : आंतरिक मार्गों की मरम्मत और साफ-सफाई जरूरी—224
32. किसानों के लिए अंग्रेजी में योजना : कैसे हो लाभ?—99 81. सिंहस्थ : महाकाल मंदिर : दर्शन की सुलभ व्यवस्था जरूरी—227
33. पुलिस और सेना पर हो रहे हैं हमले, आखिर हो क्या रहा है कश्मीर में?—101 82. सिंहस्थ : केंद्रीय समिति, स्थानीय समिति और  —उप समितियों का गठन शीघ्र जरूरी—230
34. सिंहस्थ के निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार की शिकायतें, —मुख्यमंत्री शिवराज जाँच के दें आदेश—103 83. स्वच्छ भारत अभियान, लक्ष्य बड़े : प्रयास छोटे—233
35. मात्र 500 रुपए में आँगनवाड़ी के कुपोषित बच्चे को कुपोषण से —बाहर निकालने के लिए गोद लें—107 84. सिंहस्थ : मोक्षदायिनी शिप्रा को मोक्ष की दरकार—236
36. सड़क बनी नदी : जिम्मेदार बेपरवाह, सिंहस्थ में बनी सड़कें —पहली बारिश में ही खराब—109 85. सिंहस्थ : मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान दिया जाना जरूरी—239
37. भाजपा की कथनी और करनी में अंतर—111 86. सिंहस्थ : पौराणिक सप्त सागरों का सीमांकन और सुरक्षा जरूरी—242
38. 35 प्रतिशत ग्रामीण जनता अभी भी साक्षर नहीं,  —स्थिति में बदलाव की सख्त जरूरत—113 87. सिंहस्थ : सैटेलाइट टाउन : समीक्षा की महती आवश्यकता—245
39. सिंहस्थ के सभी कार्यों की निष्पक्ष समीक्षा जरूरी—115 88. जारी धार्मिक आबादी आँकड़े : अर्द्ध सत्य प्रस्तुतीकरण—248
40. शहर का सौंदर्यीकरण रहे बरकरार, इसके लिए उपाय करें सरकार—120 89. बलात्कारियों को भी हो मृत्युदंड—251
41. सिंहस्थ क्षेत्र के किसान हैरान और परेशान, जमीन जैसी ली थी, —वैसी करके नहीं दे रहा है प्रशासन—123 90. धर्म के मामले में न्यायालय का हस्तक्षेप उचित नहीं—253
42. साधु-संत और महंत मेले में 30 मई तक रहेंगे,  —28 मई तक ही सुविधाएँ उपलब्ध कराने के दिए निर्देश—125 91. सरकारी स्कूलों और अस्पतालों की  हालात सुधारने के जतन—255
43. यातायात अव्यवस्था के कारण श्रद्धालु त्रस्त, समय पूर्व —वापस जाने के लिए मजबूर श्रद्धालु—127 92. स्वतंत्रता दिवस : शहीदों को श्रद्धांजलि देने का  —वक्त, शहीदों के परिजनों की सुध लेने की जरूरत—258
44. पत्रकारों के लगातार हो रहे अपमान के लिए जिम्मेदार हैं  —कलेक्टर और एस.पी. 130 93. सस्ते मकान बनाने की तकनीक ईजाद करने की जरूरत—260
45. सिंहस्थ क्षेत्र में तूफान से हुआ हादसा, पड़ताल की आवश्यकता—133 94. सिंहस्थ : श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधाओं की दरकार—263
46. मुख्यमंत्री की पहल पर सिंहस्थ मेला क्षेत्र हुआ पास फ्री,  —अब जरूरत हैं घाटों को अवरोधमुक्त करने की—136 95. सिंहस्थ प्रभारी मंत्री की शीघ्र नियुक्ति जरूरी, गत सिंहस्थ के  —अनुभवी अधिकारियों की सेवाएँ लेने की आवश्यकता—266
47. सिंहस्थ में पेयजल और शौचालय की स्थिति बदतर,  —जिम्मेदार नगर निगम आयुक्त के विरुद्ध हो काररवाई—139 96. आतंकवादियों की पैरवी करनेवाले प्रशांत भूषण और  —राम जेठमलानी जैसों को शर्म नहीं आनी चाहिए?—269

The Author

Dr. Chandar Sonane

01 दिसंबर, 1953 को धार (म.प्र.) में जनमे डॉ. चंदर सोनाने ने हिंदी साहित्य में प्रथम श्रेणी में एम.ए. किया है। साथ ही बी.एड. एवं सुप्रसिद्ध लेखक श्री हिमांशु जोशी के रचना कर्म पर पी-एच.डी. की है। 
प्रदेश के प्रतिष्ठित विभिन्न समाचार पत्रों में समसामयिक विषयों पर निरंतर लेखन तथा एक पुस्तक ‘पर्वतों का अंत : संगीत’ (हिमांशु जोशी : रचना यात्रा) प्रकाशित। प्रतिष्ठित साहित्यिक मासिक पत्रिका ‘कथादेश’ की अखिल भारतीय हिंदी लघुकथा प्रतियोगिता वर्ष 2010 में लघुकथा ‘कुत्ता’ पुरस्कृत। 
आकाशवाणी इंदौर से करीब एक दशक तक ‘जिले की चिट्ठी’ तथा पतित पावन शिप्रा नदी एवं उज्जैन पर केंद्रित एक रूपक ‘उज्जयिनी’ का प्रसारण। 
जनसंपर्क विभाग भोपाल में संयुक्त संचालक के पद पर अनेक वर्षों तक कार्य पश्चात् माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल में कुलसचिव के पद पर चार वर्षों तक कार्य किया।
सम्मान : डॉ. राजेंद्र कुमार जनसंपर्क एवं पत्रकारिता संस्थान, भोपाल द्वारा जनसंपर्क के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियों के लिए वर्ष 2004 का डॉ. राजेंद्र कुमार जनसंपर्क सम्मान प्राप्त। 
संप्रति : उज्जैन से प्रसारित बहुलोकप्रिय न्यूज पोर्टल ‘दस्तक न्यूज.कॉम’ में पिछले दो वर्षों से कार्यकारी संपादक।
संपर्क : 28 विद्यानगर , साँवेर रोड, उज्जैन (म.प्र.)-456010
मोबाइल : 9425092626
ई-मेल : csonane@gmail.com

Customers who bought this also bought

WRITE YOUR OWN REVIEW