₹600
चंपारन की संघर्ष-कथा जिस प्रकार राजकुमार शुक्ल के बिना पूरी नहीं हो सकती, उसी प्रकार ‘प्रताप’ के बिना भी पूरी नहीं हो सकती। ‘प्रताप’ ही वह पत्र है, जिसने पहली बार मोहनदास करमचंद गांधी को ‘महात्मा’ कहा था।
4 जनवरी, 1915 के अंक में ‘प्रताप’ ने चंपारन की पीड़ा सुनाते हुए कहा, ‘‘देश के एक भाग के सीधे-सादे शांतिप्रिय आदमियों की यह हालत है। विदेशों में भारतवासियों पर जो अत्याचार हुआ या हो रहा है, वह इस अत्याचार के मुकाबले में अधिक नहीं है।...बाहर के अत्याचार की जड़ उखाड़ फेंकने से घर के इस अँधेरे को दूर करना अधिक हितकर है। निःसंदेह जो अपनी सहायता आप नहीं करता, उसकी सहायता मनुष्य तो दूर रहा, परमात्मा भी नहीं करता। बिहार में क्रियाशीलता की कमी है, पर हम इस बात को कदापि नहीं भूल सकते कि च्यूँटी में भी दम है और बहुत तंग किए जाने पर वह काट खाती है।’’
महेश्वर प्रसाद के ‘बिहारी’ पत्र से विदा होने के पश्चात् चंपारन के दुःख को देश-दुनिया को सुनाने का दायित्व ‘प्रताप’ ने सँभाल लिया। ‘प्रताप’ को गांधी अपने सिद्धांत, व्यवहार, करुणा एवं परदुःखकातरता के लिए ‘प्रिय’ थे तो ‘चंपारन’ अपनी ‘ट्रेजडी’ के कारण।
इस पुस्तक में ‘प्रताप’, ‘अभ्युदय’, ‘भारतमित्र’, ‘द बिहार हेराल्ड’, ‘हितवाद’, ‘पायोनियर’ जैसे पत्रों में प्रकाशित चंपारन से संबंधित समाचार-रिपोर्ट आदि संकलित हैं। चंपारन की अंतर्कथा को प्रामाणिकता से समझने के लिए यह प्राथमिक स्रोत है। निस्संदेह, भारतीय इतिहास के इस महत्त्वपूर्ण अध्याय को पढ़ने-समझने के लिए ‘चंपारन आंदोलन 1917’ एक पठनीय एवं संग्रहणीय पुस्तक है।
___________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________
| अनुक्रम | ||
| आमुख — Pgs. | 46. ‘प्रताप’ को सरकारी चेतावनी 13 अगस्त, 1917— Pgs. 134 | 92. कमेटी का काम 2 अगस्त, 1917— Pgs. 235 |
| पत्र-पत्रिकाओं में चंपारन आंदोलन | 47. चंपारन में अनेक प्रकार के कर 13 अगस्त, 1917— Pgs. 138 | कलका समाचार |
| प्रताप (कानपुर) | 48. चंपारन में महात्मा गांधी 13 अगस्त, 1917— Pgs. 141 | 93. कर्मवीर गांधी 20 अप्रैल, 1917 — Pgs. 236 |
| 1. सज्जन का पत्र 29 नवंबर, 1914— Pgs. 33 | 49. चंपारन में महात्मा गांधी 20 अगस्त, 1917— Pgs. 144 | 94. बिहार में कर्मवीर गांधी 24 अप्रैल, 1917— Pgs. 237 |
| 2. चंपारन में अँधेर 29 नवंबर, 1914— Pgs. 34 | 50. संग्रामपुर बाजार में नादिरशाही 20 अगस्त, 1917— Pgs. 147 | 95. क. गांधी 4 मई, 1917— Pgs. 239 |
| 3. चंपारन में अँधेर 13 दिसंबर, 1914— Pgs. 37 | 51. चंपारन में महात्मा गांधी 27 अगस्त, 1917— Pgs. 148 | 96. क. गांधी 4 मई, 1917— Pgs. 240 |
| 4. चंपारन में अँधेर 4 जनवरी, 1915— Pgs. 38 | 52. चंपारन में अनेक प्रकार के कर 27 अगस्त, 1917— Pgs. 150 | 97. बाँकीपुर में गांधीजी 11 मई, 1917— Pgs. 241 |
| 5. बिहार कौंसिल में चंपारन 1 फरवरी, 1915— Pgs. 41 | 53. चंपारन में अनेक प्रकार के कर 3 सितंबर, 1917— Pgs. 152 | 98. बाँकीपुर में गांधीजी 13 मई, 1917— Pgs. 242 |
| 6. चंपारन में प्यूनीटिव पुलिस 1 फरवरी, 1915— Pgs. 44 | 54. नकली गांधी 3 सिंतबर, 1917— Pgs. 155 | 99. बिहार सरकार और क. गांधी 9 जून, 1917— Pgs. 243 |
| 7. एक अँधेर 1 मार्च, 1915 — Pgs. 45 | 55. चंपारन के स्कूलों में निलहों का अत्याचार 10 सिंतबर, 1917— Pgs. 157 | स्त्री दर्पण (इलाहाबाद) |
| 8. चंपारन के निलहे 9 अगस्त, 1915— Pgs. 46 | 56. चंपारन में अनेक प्रकार के कर 10 सिंतबर, 1917— Pgs. 159 | 100. कर्मवीर श्री गांधी का मुकदमा मई 1917 — Pgs. 245 |
| 9. प्रार्थना 17 जनवरी, 1916— Pgs. 47 | 57. चंपारन में अनेक प्रकार के कर 17 सिंतबर, 1917— Pgs. 162 | मर्यादा (इलाहाबाद) |
| 10. चंपारन में अत्याचार 28 फरवरी, 1916— Pgs. 49 | 58. चंपारन में जई की खेती 17 सिंतबर, 1917 — Pgs. 164 | 101. दृढप्रतिज्ञ की विजय मई 1917 — Pgs. 249 |
| 11. चंपारन में अँधेर 13 मार्च, 1916— Pgs. 50 | 59. चंपारन में जई की खेती 24 सिंतबर, 1917— Pgs. 166 | श्रीकमला (भागलपुर) |
| 12. बिहार सरकार का एक अनुचित कार्य 3 अप्रैल, 1916— Pgs. 52 | 60. चंपारन की किसान सभा 1 अतूबर, 1917— Pgs. 169 | 102. चंपारन की प्रजा और वहाँ के निलहे साहब जून-जुलाई 1917— Pgs. 251 |
| 13. चंपारिनी प्रजा पर अत्याचार 10 अप्रैल, 1916— Pgs. 56 | 61. चंपारन का त्राण 5 नवंबर, 1917— Pgs. 171 | मालवा समाचार (देवास) |
| 14. सार और सूचना 23 अतूबर, 1916— Pgs. 58 | 62. श्रीगांधी हाई स्कूल का प्रस्ताव 12 नवंबर, 1917— Pgs. 173 | 103. संपादकीय प्रस्ताव मई 1917— Pgs. 253 |
| 15. चंपारन के गोरे निलहे 15 जनवरी, 1917— Pgs. 59 | 63. चंपारन का फैसला 19 नवंबर, 1917— Pgs. 174 | 104. संपादकीय प्रस्ताव जून 1917— Pgs. 254 |
| 16. चंपारन की दुर्दशा 16 अप्रैल, 1917— Pgs. 61 | 64. चंपारन का फैसला 10 दिसंबर, 1917— Pgs. 179 | The Bombay Chronicle |
| 17. सार और सूचना 23 अप्रैल, 1917— Pgs. 63 | 65. चंपारन का फैसला 17 दिसंबर, 1917— Pgs. 183 | 105. The Notice on Mr. Gandhi 20 April, 1917 — Pgs. 256 |
| 18. बिहार में महात्मा गांधी 23 अप्रैल, 1917— Pgs. 64 | 66. चंपारन का फैसला 24 दिसंबर, 1917— Pgs. 186 | 106. Bihar Order on Mr. Gandhi 21 April, 1917 — Pgs. 258 |
| 19. बिहारी हाकिम की हुकूमत 30 अप्रैल, 1917— Pgs. 65 | अभ्युदय | 107. Mr. Gandhi’s Message 23 April, 1917 — Pgs. 259 |
| 20. महात्मा गांधी को अभिनंदन पत्र 30 अप्रैल, 1917— Pgs. 68 | 67. कर्मवीर गांधी 20 अप्रैल, 1917— Pgs. 189 | The Modern Review |
| 21. चंपारन में महात्मा गांधी 30 अप्रैल, 1917— Pgs. 69 | 68. कर्मवीर श्री गांधी पर अभियोग 20 अप्रैल, 1917— Pgs. 190 | 108. Mr. Gandhi at Motihari May 1917— Pgs. 260 |
| 22. चंपारन में महात्मा गांधी 7 मई, 1917— Pgs. 72 | 69. कर्मवीर गांधी 27 अप्रैल, 1917— Pgs. 192 | 109. The Situation in Champaran June 1917— Pgs. 264 |
| 23. चंपारन में महात्मा गांधी 14 मई, 1917— Pgs. 76 | 70. कर्मवीर श्री गांधी का मुकदमा 27 अप्रैल, 1917— Pgs. 193 | The Behar Herald |
| 24. गांधीजी बाँकीपुर में 21 मई, 1917— Pgs. 78 | 71. नील की खेती 4 मई, 1917— Pgs. 196 | 110. Mr. Gandhi & Local Administration 28 April, 1917 — Pgs. 265 |
| 25. चंपारन में तिनकठिया प्रथा 21 मई, 1917— Pgs. 79 | 72. निलहों का डेपुटेशन 18 मई, 1917— Pgs. 197 | 111. Mr. M.K. Gandhi 28 April, 1917— Pgs. 268 |
| 26. एक नया अड़ंगा 21 मई, 1917— Pgs. 83 | 73. सूचना 25 मई, 1917— Pgs. 198 | 112. Local & Provincial 12 May, 1917 — Pgs. 269 |
| 27. एक सहयोगी की सूझ 21 मई, 1917— Pgs. 84 | 74. चंपारन के निलहे 25 मई, 1917— Pgs. 199 | 113. A Misstatement Corrected 12 May, 1917 — Pgs. 270 |
| 28. चंपारन में महात्मा गांधी 28 मई, 1917— Pgs. 86 | 75. श्रीमान गांधीजी के नाम खुली चिट्ठी 1 जून, 1917 — Pgs. 200 | 114. The Campaign against Mr. Gandhi 9 June, 1917— Pgs. 271 |
| 29. चंपारनी प्रजा पर ‘हिंदी बंगवासी’ 4 जून, 1917— Pgs. 89 | 76. कर्मवीर गांधी और निलहे 8 जून, 1917— Pgs. 201 | 115. The Champaran Trouble 16 June, 1917— Pgs. 273 |
| 30. चंपारन में निलहे गोरे 4 जून, 1917— Pgs. 93 | 77. कमीशन की नियुति 15 जून, 1917— Pgs. 205 | 116. The Committee 23 June, 1917— Pgs. 276 |
| 31. गोरे प्लैंटरों में हाय-तौबा 11 जून, 1917— Pgs. 96 | 78. चंपारन कमेटी की बैठक 3 अगस्त, 1917— Pgs. 206 | 117. An Indigo Planter 30 June, 1917— Pgs. 277 |
| 32. चंपारन में निलहे गोरे 11 जून, 1917— Pgs. 97 | 79. न्यू इंडिया और प्रताप 17 अगस्त, 1917— Pgs. 207 | 118. The Champaran Agrarian Enquiry 10 Nov. 1917— Pgs. 278 |
| 33. चंपारन में निलहे गोरे 18 जून, 1917— Pgs. 101 | दैनिक भारत मित्र | 119. Mr. Gandhi 1 December, 1917— Pgs. 281 |
| 34. चंपारन में गांधी परिवार 18 जून, 1917— Pgs. 105 | 80. श्रीयुत गांधी 14 अप्रैल, 1917— Pgs. 208 | 120. Champaran Agrarian Bill 8 December, 1917 — Pgs. 283 |
| 35. महात्मा गांधी और मि. अरविन 18 जून, 1917— Pgs. 107 | 81. कर्मवीर गांधी 18 अप्रैल, 1917 — Pgs. 209 | The Pioneer |
| 36. चंपारन की अनुसंधान कमेटी 18 जून, 1917— Pgs. 111 | 82. कानून से अनजान 21 अप्रैल, 1917— Pgs. 210 | 121. Mr. M.K. Gandhi 20 April, 1917— Pgs. 285 |
| 37. समाचार 9 जुलाई, 1917— Pgs. 114 | 83. नोटिस वापस 24 अप्रैल, 1917— Pgs. 211 | 122. Mr. M.K. Gandhi 23 April, 1917— Pgs. 286 |
| 38. गांधीजी की पोशाक 16 जुलाई, 1917— Pgs. 115 | 84. चंपारन कमेटी 19 जुलाई, 1917— Pgs. 214 | 123. Mr. Gandhi 11 May, 1917— Pgs. 287 |
| 39. चंपारन में अनेक प्रकार के कर 16 जुलाई, 1917— Pgs. 116 | 85. चंपारन कमेटी 20 जुलाई, 1917— Pgs. 217 | 124. Champaran Trouble 4 June, 1917— Pgs. 288 |
| 40. चंपारन में अनेक प्रकार के कर 23 जुलाई, 1917— Pgs. 120 | 86. चंपारन कमेटी 21 जुलाई, 1917 — Pgs. 219 | 125. Mr. Gandhi’s Proceedings 4 June, 1917— Pgs. 289 |
| 41. चंपारन में जाँच-कमेटी 23 जुलाई, 1917— Pgs. 122 | 87. चंपारन कमेटी 24 जुलाई, 1917 — Pgs. 221 | Madras Mail |
| 42. चंपारन में अनेक प्रकार के कर 30 जुलाई, 1917— Pgs. 124 | 88. चंपारन की कमेटी 25 जुलाई, 1917— Pgs. 224 | 126. Mr. M.K. Gandhi 19 April, 1917 — Pgs. 292 |
| 43. चंपारन की जाँच कमेटी 30 जुलाई, 1917— Pgs. 127 | 89. चंपारन कमेटी 26 जुलाई, 1917— Pgs. 228 | The Hitavada |
| 44. समाचार 13 अगस्त, 1917— Pgs. 132 | 90. चंपारन कमेटी 27 जुलाई, 1917— Pgs. 230 | 127. Mr. Gandhi’s Mission 2 June, 1917 — Pgs. 294 |
| 45. समाचार 13 अगस्त, 1917— Pgs. 133 | 91. चंपारन कमेटी 31 जुलाई, 1917— Pgs. 233 |
जन्म : 12 फरवरी, 1982।
शिक्षा : पटना विश्वविद्यालय से स्नातक एवं स्नातकोत्तर।
शोधकार्य : ‘प्रेमचंद के समग्र लेखन के परिप्रेक्ष्य में उनके आरंभिक लेखन (1901-1915) का महत्त्व’ विषय पर पी-एच.डी. उपाधि। ‘नवजागरणकालीन हिंदी पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित साहित्येतर विज्ञापनों का अध्ययन’ तथा ‘प्रेमचंद की कहानियों
के हिंदी-उर्दू पाठ का तुलनात्मक अध्ययन’ विषय पर यूजीसी की लघु शोध परियोजना हेतु शोध-कार्य।
प्रकाशन : विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में लेख-शोधालेख प्रकाशित। ‘प्रेमचंद का सोजे-वतन’ व ‘हिंदी विज्ञापनों का पहला दौर’ पुस्तकें प्रकाशित। ‘अनामा’ त्रैमासिक का संपादन। ‘बिहार पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2008’ के निर्माण में भागीदारी। बिहार राज्य के स्कूलों के लिए हिंदी विषय की पाठ्य-पुस्तकों एवं पाठ्य-सामग्री का निर्माण। पटना विश्वविद्यालय एवं नालंदा खुला विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए पाठ्य-सामग्री का निर्माण।
संप्रति : हिंदी विभाग, ओरिएंटल कॉलेज पटना सिटी, पटना।
संपर्क : भगवती कॉलोनी, हाजीपुर-844101 (वैशाली)।
दूरभाष : 9934260232
इ-मेल : parthdot@gmail.com