Prabhat Prakashan, one of the leading publishing houses in India eBooks | Careers | Events | Publish With Us | Dealers | Download Catalogues
Helpline: +91-7827007777

Modi-Shah : Manzil aur Raah   

₹600

Out of Stock
  We provide FREE Delivery on orders over ₹1500.00
Delivery Usually delivered in 5-6 days.
Author R.K. Sinha
Features
  • ISBN : 9788194510932
  • Language : Hindi
  • Publisher : Prabhat Prakashan
  • Edition : 1
  • ...more
  • Kindle Store

More Information

  • R.K. Sinha
  • 9788194510932
  • Hindi
  • Prabhat Prakashan
  • 1
  • 2020
  • 312
  • Hard Cover

Description

इस पुस्तक में 67 आलेख संकलित हैं। पुस्तक में शामिल ज्यादातर आलेख स्वतंत्र हैं। विषय और संदर्भ की दृष्टि से इन आलेखों का एक-दूसरे से संबंध नहीं है। हाँ, कुछ आलेख पाकिस्तान, चीन और ईरान से संबंधित हैं। विषय व्यापकता के लिहाज से पुस्तक का फलक बहुत बड़ा है। इस पुस्तक में राजनीति, विदेश नीति, संसद्, चुनाव, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, समाज, संस्कृति, पर्यावरण, अर्थव्यवस्था, बजट, व्यापार, हिंदू-मुसलिम संबंध, राम मंदिर, तीन तलाक और धारा 370 आदि विषय समाए हुए हैं। यानी इस पुस्तक में शामिल सभी आलेख समसामयिक हैं। पुस्तक में मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई कई योजनाओं का तथ्यों के आधार पर तर्कपूर्ण विश्लेषण है।
इन आलेखों का लेखन काल वर्ष 2018-2019 है। यह पुस्तक एक तरफ समसामयिक राजनीतिक इतिहास को अपने में समेटे हुए है, वहीं दूसरी तरफ सामाजिक जीवन से जुड़े हर पहलू पर महत्त्वपूर्ण टिप्पणियाँ भी हैं। लेखों में लेखक की विचारधारा के साथ मानवीय भावनाओं का अद्भुत संतुलन है। साथ ही लेखक ने अपने नीर-क्षीर विवेक से सत्य को उद्घाटित करते हैं। भाषा की दृष्टि से लेखक की प्रवाहमयी भाषा और बतकही का निराला अंदाज अन्यत्र दुर्लभ है।
—संजीव कुमार
संपादक, युगवार्ता साप्ताहिक

 

The Author

R.K. Sinha

राजनीतिशास्त्र से स्नातक श्री आर.के. सिन्हा ने अपने कॅरियर की शुरुआत एक पत्रकार के रूप में की। सन् 1966 से 70 तक ‘हिंदुस्थान समाचार’ और सन् 1970 से 1974 तक ‘सर्चलाइट’ व ‘प्रदीप’ में कार्यालय-संवाददाता का कार्य किया। सन् 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में युद्ध-संवाददाता की भूमिका निभाई। इस दौरान पाक सैनिकों द्वारा बंदी भी बनाए गए और बाद में किसी तरह भाग निकले। सन् 1974-75 में लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में चले छात्र आंदोलन में भाग लिया और ‘जन आंदोलन’ पर पहली पुस्तक लिखी।
उन्होंने सन् 1974 में ‘सिक्योरिटी एंड इंटेलीजेंस सर्विसेज इंडिया’ (एस.आई.एस.) की स्थापना की। एक निजी सुरक्षा विशेषज्ञ के रूप में उन्होंने अमेरिका, त्रिनिदाद एवं टोबैगो, जापान, इंग्लैंड, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड, इटली, फ्रांस, स्विट्जरलैंड, मॉरीशस, सिंगापुर, हांगकांग, फिलिपींस, इंडोनेशिया, थाईलैंड, बर्मा, बँगलादेश, भूटान, टर्की, नेपाल, चीन सहित कई अरब देशों का भ्रमण किया। अनेक अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा संस्थानों में महत्त्वपूर्ण पदों पर रहे।
सुरक्षा विषयक सात महत्त्वपूर्ण पुस्तकें प्रकाशित। अंग्रेजी में ‘Me and My Guru’ & ‘By the Way’ एवं हिंदी में ‘महामानव मृत्युंजय’, ‘बेलाग लपेट, ‘समय का सच’ तथा ‘बात बोलेगी हम नहीं’ मुख्य हैं।
सन् 1999-2004 के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के शासनकाल में मानव संसाधन विकास मंत्रालय, विज्ञान व तकनीकी एवं समुद्री विकास मंत्रालय में सुरक्षा सलाहकार रहे।
बहुआयामी प्रतिभा के धनी आर.के. सिन्हा ने देहरादून में ‘द इंडियन पब्लिक स्कूल’ की स्थापना की। वे कई सामाजिक और कल्याणकारी संस्थाओं के अध्यक्ष हैं। फरवरी 2014 में ‘भारतीय जनता पार्टी’ की ओर से राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हुए। ‘हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी’ के अध्यक्ष हैं।

 

Customers who bought this also bought

WRITE YOUR OWN REVIEW