₹400
"क्या पैसे को लेकर आपको अकसर तनाव महसूस होता है?
और आप चाहते हैं कि कोई आसान भाषा में बता दे कि शुरुआत कैसे करें ?
तो यह पुस्तक आपको यही बताती है; इसमें हैं- कमाई, खर्च, बचत, निवेश और भविष्य की तैयारी जैसी रोजमर्रा की पैसों की बातें आसान भाषा में। एक सरल प्लान, जो बताता है कि शुरुआत कहाँ से करें और अपने लिए सही फाइनेंशियल सिस्टम कैसे बनाएँ। आम लोगों की सच्ची कहानियाँ, जिन्होंने आदतें बदलकर आर्थिक आजादी पाई और अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने का आत्मविश्वास पाया। और अगर आप भी अपने पैसों से दोस्ती करना चाहते हैं, तो यह पुस्तक आपके लिए सही शुरुआत है।
पुस्तक की प्रशंसा में -
""पैसों की बातें मुझे हमेशा उलझाती थीं, पर इसमें छोटी-छोटी बातों को जिस तरह समझाया गया है, उससे मेरा डर कम हो गया और मेरे लिए शुरुआत करना आसान हो गया।""- ईशान (दिल्ली)
""इसमें दी गई कहानियाँ मुझे सबसे ज्यादा पसंद आईं। वो बिल्कुल अपने जैसी लगीं और मुझे यह भरोसा मिला कि मेरे जैसे आम लोग भी धीरे-धीरे अपने हालात बदल सकते हैं।"" -ऋतु (कानपुर)
""जिन लोगों को सेविंग और इंवेस्टमेंट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, उन्हें इसे जरूर पढ़ना चाहिए। सब कुछ एकदम बेसिक से समझाया है और बीच-बीच में कहानियाँ होने से बोरियत भी नहीं होती।"" - विशाल (जोधपुर)"