₹200
Haar Mat Mano "हार मत मानो" Book In Hindi - Dr. Taradatt
यह उचित नहीं कि जिस किसी तरह से लक्ष्य की प्राप्ति को सफलता माना जाए। वस्तुतः तथाकथित हार-जीत या सफलता-विफलता मनुष्य जीवन को सफल या विफल नहीं बना सकती। तथाकथित भौतिक लक्ष्य-विशेष की प्राप्ति में असफल होने पर भी व्यक्त का जीवन सफल हो सकता है। असफलता को सफलता की कुंजी कहा जाता है। इसके विपरीत भौतिक दृष्टि से तथाकथित गंतव्य पर पहुँचने पर भी व्यक्त का जीवन सफल माना जाए, जरूरी नहीं। अधिक महत्वपूर्ण है, अपने गंतव्य स्थल पर पहुँचने के बाद व्यक्त का वास्तविक अवदान। परिस्थति या परिवेश की दुहाई देकर कुंठाग्रस्त या किंकर्तव्यविमूढ़ बने रहना कभी भी मनुष्य-जीवन का विकल्प नहीं हो सकता। कभी हार न मानकर, अनवरत सक्रिय रहकर, लक्ष्य निर्धारित करके सफलता के पथ पर अग्रसर होने के व्यावहारिक बिंदु बताती प्रेरक और पठनीय पुस्तक।