Prabhat Prakashan, one of the leading publishing houses in India eBooks | Careers | Events | Publish With Us | Dealers | Download Catalogues
Helpline: +91-7827007777

Santosh Matta

Santosh Matta

शिक्षा :एम.ए. (हिंदी, संस्कृत), एल.टी., पी-एच.डी. (हिंदी)।

कृतित्व :एन.सी.ई.आर. टी.द्वारा आयोजित नैतिक शिक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम की सक्रिय सदस्या। नई शिक्षा नीति के अंतर्गत एन.सी.ई.आर.टी.पुस्तक-निर्माण समिति की सक्रिय सदस्या। सी.बी.एस.ई.की हिंदी विषय की पाठ्यक्रम-निर्माण समिति व हिंदी प्रश्नपत्र-निर्माण समिति व भारतीय विद्यालय शिक्षा बोर्ड मंडल की एम.एल.एल. की भूतपूर्व सदस्या। केंद्रीय विद्यालय के अध्यापकों के प्रशिक्षण हेतु विभिन्न शिविरों की संस्रोता।

प्रकाशन :‘पंडित गोपाल प्रसाद व्यास के कृतित्व में अंतःस्यूत हास्य एवं व्यंग्य’ (शोध प्रबंध) प्रकाशित एवं साहित्यिक पठन-पाठन में सतत अभिरुचि, स्वतंत्र लेखन, लेख, कहानी, साक्षात्कार एवं नैतिक विषयों पर अभिभाषण एवं काव्य गोष्ठियों में सक्रिय भागीदारी।

संप्रति :वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की सक्रिय कार्यकर्त्री। श्री पुरुषोत्तम हिंदी भवन न्यास समिति की सदस्या।