Prabhat Prakashan, one of the leading publishing houses in India eBooks | Careers | Events | Publish With Us | Dealers | Download Catalogues
Helpline: +91-7827007777

Dr. Himanshu Agarwal

Dr. Himanshu Agarwal

डॉ. हिमांशु अग्रवाल एक गहन शोधकर्ता, गंभीर विचारक एवं दूरदर्शी चिंतक हैं, जिन्होंने आधुनिक विज्ञान और प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा के समन्वय के माध्यम से समाज और राष्ट्रनिर्माण की दिशा में कार्य करना अपने जीवन का ध्येय बनाया है। वर्तमान में आप सरकारी सेवा में कार्यरत हैं।
आपने इंजीनियरिंग में परास्नातक की उपाधि भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान से प्राप्त की। तत्पश्चात भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की से डॉक्टरेट (Ph.D.) की उपाधि अर्जित की। आपका शोध ई-गवर्नेंस  और मोबाइल कॉमर्स  जैसे विषयों पर केंद्रित रहा। इन विषयों का उद्देश्य भी समाज में समान अवसर, पारदर्शिता और सुशासन की दिशा में ठोस योगदान देना है। प्रबंधन विज्ञान की गहन समझ के लिए आपने एमबीए की उपाधि भी प्राप्त की, जिससे तकनीकी दक्षता और प्रबंधकीय दृष्टि का संतुलित समन्वय आपके व्यक्तित्व का हिस्सा बना।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी आपने अध्ययन और शोध की गहरी परंपरा को आगे बढ़ाया है। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से Smart Cities विषय पर तथा यूनिवर्सिटी ऑफ कैंटरबरी (न्यूज़ीलैंड) से Child Protection: Children’s Rights in Theory and Practice विषयक प्रमाणन-पाठ्यक्रम पूर्ण करना आपकी वैश्विक दृष्टि और सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
भारतीय संस्कृति, वैदिक साहित्य और समाज-निर्माण के प्रति आपकी गहरी आस्था और निष्ठा है। सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे के आदर्श आपके लेखन और चिंतन के केंद्र में हैं। आपके लिए ज्ञान का वास्तविक प्रयोजन केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक उसका लाभ पहुँचाना है।
आपका विश्वास है कि —
“ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह मानवता और समाज की भलाई में प्रयुक्त हो और सबको समान अवसर देकर राष्ट्र को समरसता की नींव पर सशक्त बनाए।”

ई-मेल: agarwalhk@zohomail.in

Books by Dr. Himanshu Agarwal