Prabhat Prakashan, one of the leading publishing houses in India eBooks | Careers | Events | Publish With Us | Dealers | Download Catalogues
Helpline: +91-7827007777

The Great Media Circus

₹400

In stock
  We provide FREE Delivery on orders over ₹1500.00
Delivery Usually delivered in 5-6 days.
Author Ravindra Ranjan
Features
  • ISBN : 9789380186931
  • Language : Hindi
  • Publisher : Prabhat Prakashan
  • Edition : Ist
  • ...more
  • Kindle Store

More Information

  • Ravindra Ranjan
  • 9789380186931
  • Hindi
  • Prabhat Prakashan
  • Ist
  • 2018
  • 192
  • Hard Cover
  • 385 Grams

Description

लोकतंत्र में मीडिया से जनता को सबसे ज्यादा उम्मीदें होती हैं। मीडिया और उससे जुड़े लोग जब जन-भावनाओं, उम्मीदों और अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरते तो उनकी आलोचना स्वाभाविक है। अकसर यह आलोचना मायूसी से उपजती है। मायूसी तब होती है जब मीडिया अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभा पाता या फिर तब, जब मीडिया किसी मुद‍्दे पर वैसा रुख नहीं अपनाता जैसा जनता उम्मीद करती है। जनता मीडिया को अपनी आवाज समझती है। ऐसे में जब मीडिया कमजोर पड़ता है तो आम इनसान खुद को लाचार समझने लगता है। असल में समस्या दोनों तरफ से है। गफलत तब होती है जब जनता मीडिया की ताकत को सरकार से ऊपर समझ बैठती है। मीडिया की भी अपनी सरहदें हैं, कमजोरियाँ हैं, मजबूरियाँ हैं। यहाँ काम करनेवालों के भी अपने दुःख-सुख हैं, दिक्कतें हैं, तकलीफें हैं। वे किस माहौल में काम करते हैं, उनका सामना रोज कैसे-कैसे लोगों से होता है, यही ‘द ग्रेट मीडिया सर्कस’ में बताने की कोशिश की गई है। बाहरी चमक से आकर्षित करनेवाले मीडिया का माहौल अंदर से कैसा है? दूसरों का चरित्र मापने वाले मीडिया का अपना चरित्र कैसा है? उससे जुड़े लोग कैसे हैं? उनकी सोच कैसी है, फितरत कैसी है? ये सब भी ‘द ग्रेट मीडिया सर्कस’ का अहम हिस्सा हैं। मीडिया जगत् की हकीकत से एक अलग ही अंदाज में रूबरू करानेवाली पठनीय पुस्तक।

The Author

Ravindra Ranjan

जन्म : 2 अगस्त, 1976 को इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश में।
शिक्षा : बी.ए., इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा।
आई.आई.एम.सी. के बाद प्रशिक्षु पत्रकार के रूप में ‘अमर उजाला’, नोएडा से कॅरिअर की शुरुआत। करीब दो साल ‘अमर उजाला’ में काम करने के बाद कई राष्‍ट्रीय-अंतरराष्‍ट्रीय वेबसाइट्स के लिए वेब पत्रकारिता भी की। ‘दैनिक जागरण’ में डेस्क पर नौकरी। वर्ष 2007 में 24 घंटे के एक न्यूज चैनल में नौकरी शुरू की।
प्रकाशन : हिंदी के कई प्रमुख दैनिक समाचार-पत्रों में लेख, रचनाएँ प्रकाशित। ‘द ग्रेट मीडिया सर्कस’ पहली कृति है।
पुरस्कार-सम्मान : पी.जी. डिप्लोमा में सर्वश्रेष्‍ठ पोजीशन मिलने पर पी.टी.आई. भाषा पुरस्कार। अखिल भारतीय राष्‍ट्रभाषा विकास संगठन, गाजियाबाद का ‘राष्‍ट्रभाषा गौरव सम्मान’।
संप्रति : एक हिंदी न्यूज चैनल में कार्यरत।
इ-मेल : ravindraranjan@hotmail.com

Customers who bought this also bought

WRITE YOUR OWN REVIEW