₹300
यह पुस्तक प्रसिद्ध वित्तीय सलाहकार महेश चंद्र कौशिक का एक उत्कृष्ट कार्य है, जो खुदरा निवेशकों पर केंद्रित है और उन्हें निवेश के बारे में कारगार सुझाव देती है। लेखक ने इसमें बहुत सरल भाषा का प्रयोग किया है और तकनीकी शब्दों के प्रयोग से बचते हुए इसे समझने में सुगम और पढ़ने में दिलचस्प बना दिया है।
यह पुस्तक पढ़ने के बाद आप समझ जाएँगे कि क्यों कुछ लोग हमेशा शेयर बाजार से पैसे बनाते हैं और कुछ लोग हमेशा शेयरों में पैसे गँवाते हैं। यदि आप इस पुस्तक को कदम-दर-कदम पढ़ेंगे और इसमें दिए सुझावों का पालन करेंगे तो आप शेयर बाजार में कभी नुकसान नहीं उठाएँगे।
इस पुस्तक को पढ़ने के बाद आप जानेंगे कि कैसे शेयर बाजार में 100 डॉलर का एक आरंभिक निवेश बीस वर्षों में 7,18,03,722 डॉलर हो सकता है।
शेयर बाजार की टिप्स के लिए पैसे देना बंद करें। बस इस पुस्तक को पढ़ें तो आप स्वयं ही शेयर बाजार में जीत हासिल करने के सिद्धांत जान जाएँगे और अधिक पैसे कमाना शुरू कर देंगे।
__________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________
अनुक्रम
प्रस्तावना —5
भूमिका—7
मेरा विशेष आभार—9
1. अपने शेयर बाजार निवेश को
किसी खुदरा व्यापार के रूप में देखें—13
2. शेयर बाजार में 100 डॉलर के शुरुआती निवेश से
7,18,03,722 डॉलर कैसे बनाएँ?—20
3. बेस प्राइस (आधार मूल्य) सिस्टम का नवाचार—25
4. एक शेयर के मौलिक लक्ष्य मूल्य के लिए
प्रति शेयर शुद्ध मूल्य की अवधारणा—31
5. किसी स्टॉक के लक्ष्य मूल्य की
भविष्यवाणी के लिए मौलिक गणना—35
6. एक स्टॉक में अटकलों की पहचान कैसे करें?—38
7. क्या अंकित मूल्य के नीचे स्टॉक खरीदना अच्छा होता है?—41
8. निवेश के लिए शेयर का चुनाव कैसे करें?—43
9. बोनस और स्टॉक विभाजन सिर्फ निवेशकों पर
मनोवैज्ञानिक प्रभाव डालते हैं —47
10. रिवर्स ट्रेडिंग सिस्टम—49
11. लंबी अवधि की इक्विटी एस.आई.पी. में
लाभ बुक करने की मेरी सेना विधि—54
12. शेयर बाजार में जीत के स्वर्णिम नियम—57
13. शेयर बाजार में अपना निवेश कैसे बढ़ाएँ?—60
14. स्टॉक की बदलती कीमतों के मूल कारण क्या हैं?—64
15. शेयर बाजार का सबसे बड़ा झूठ—68
16. विकल्प कारोबार क्या है?—71
17. टी.वी. विश्लेषक हमें भ्रमित कैसे करते हैं?—75
18. व्यापारियों के लिए आध्यात्मिक सुझाव—77
19. छोटे निवेशकों के लिए आसान तकनीकी विश्लेषण—79
20. पैनी स्टॉक्स में निवेश करने के लिए मेरे मूल सिद्धांत?—82
21. शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग के लिए फॉर्मूला—85
22. म्यूचुअल फंड्स निवेश—90
23. ई.एल.एस.एस. (ELSS) में लाभांश विकल्प का चुनाव करें —93
24. म्यूचुअल फंड्स एस.आई.पी. में लाभ कैसे बुक करें?—94
25. स्टॉक होल्ड करने के मानदंड—97
26. शेयर बाजार में अपने नुकसान की पुनःप्राप्ति कैसे करें?—99
सारांश—101
परिशिष्ट—109
विज्ञान संकाय से स्नातक महेश चंद्र कौशिक ने अपने कॅरियर की शुरुआत निजी शिक्षण संस्थान में अध्यापक के पद से की थी। बाद में वह राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वाणिज्यिक कर विभाग में कनिष्ठ लिपिक के पद पर चयनित हुए। इस पद पर 5 वर्ष कार्य करने के उपरांत उनका चयन राजस्थान लोक सेवा आयोग के माध्यम से ही राजस्व विभाग में टी.आर.ए. के पद पर हुआ। इस पद पर 2001 से 2017 तक कार्य करने के उपरांत वर्तमान में पदोन्नति पाकर जिला कलेक्टर कार्यालय, सिरोही में सहायक राजस्व लेखा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।
महेशजी वर्ष 2009 से शेयर मार्केट पर ब्लॉग लिख रहे हैं। बाद में सेबी रिसर्च एनालिस्ट रेगूलेशन 2014 आ जाने के कारण उन्होंने अपना ब्लॉग लेखन बंद करने की घोषणा की। उनके सोशल मीडिया यूट्यूब पर पचास हजार से अधिक फॉलोअर हैं। इस पर हजारों प्रशंसकों ने उन्हें रिसर्च एनालिस्ट परीक्षा पास करके पंजीकृत रिसर्च एनालिस्ट बनने का निवेदन किया, ताकि उनको ब्लॉग से लगातार ज्ञान मिलता रहे। तदुपरांत उन्होंने सेबी से रिसर्च एनालिस्ट के रूप में पंजीकरण करवाया और अब रिसर्च एनालिस्ट की सेवाएँ निःशुल्क प्रदान करते हैं।