₹400
"भारतरत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का राष्ट्र के निर्माण में महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है। डॉ. आंबेडकर ने अपने लेखन में विविध विषयों का समावेश करते हुए पत्रकारिता के माध्यम से सार्थक प्रयोग किए। इस कड़ी में उन्होंने चार दशक तक पत्रकारिता के माध्यम से लोगों को जागरूक करने में महती भूमिका निभाई। डॉ. भीमराव आंबेडकर ने 'मूकनायक', 'बहिष्कृत भारत', 'जनता', 'प्रबुद्ध भारत' जैसे समाचार-पत्रों के माध्यम से सदैव शोषितों, वंचितों, मजदूरों और किसानों की समस्याओं को राष्ट्रीय पटल पर रखा और उनके अधिकारों के लिए जीवनपर्यंत प्रयासरत रहे।
यह पुस्तक डॉ. भीमराव आंबेडकर के संपादकत्व में लिखे गए लेख और समाचारों का विश्लेषणात्मक अध्ययन प्रस्तुत करती है। उनके प्रभावशाली लेख तत्कालीन जनमानस में राष्ट्रीयता तथा समरसता का भाव उजागर करने के साथ-साथ बौद्धिक संवाद स्थापित करते प्रतीत होते हैं। वे एक उत्कृष्ट लेखक और निर्भीक पत्रकार रहे। पुस्तक में डॉ. भीमराव आंबेडकर के पत्रकारीय अवदान की विस्तृत चर्चा की गई है, जो कि शोधार्थियों, पत्रकारिता के विद्यार्थियों, पत्रकारों और डॉ. आंबेडकर पर अध्ययन करने वाले अध्येताओं के लिए उपादेय होगी।"