₹400
"""साक्षात्कार केवल प्रश्नों के उत्तर देने की प्रक्रिया नहीं है, यह आपके व्यक्तित्व, सोच, मूल्यों और दृष्टिकोण की परीक्षा है। सही तैयारी, आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण से हर अभ्यर्थी सफलता की ऊँचाइयों को छू सकता है।""
सिविल सेवा अभ्यर्थियों के लिए 'साक्षात्कार दर्पण' एक व्यावहारिक एवं प्रेरणादायक मार्गदर्शिका है, जो UPSC, UPPSC की परीक्षाओं के साक्षात्कार की प्रभावी तैयारी में सहायक है। यह पुस्तक साक्षात्कार को केवल प्रश्नों के उत्तर देने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि व्यक्तित्व, सोच, नैतिक मूल्यों और दृष्टिकोण के मूल्यांकन के रूप में समझाती है। सैकड़ों मॉक इंटरव्यू के अनुभवों पर आधारित इस पुस्तक में व्यक्तित्व विकास, DAF विश्लेषण, संप्रेषण-कौशल, तनाव-प्रबंधन, आत्मविश्वास निर्माण और प्रशासनिक सोच जैसे महत्त्वपूर्ण विषयों को सरल एवं स्पष्ट शैली में प्रस्तुत किया गया है। हिंदी माध्यम के अभ्यर्थियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी यह पुस्तक उन्हें अपनी क्षमताओं को पहचानने और निखारने, सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने और साक्षात्कार में सफलता के लिए आत्मविश्वास के साथ तैयार होने में मार्गदर्शन प्रदान करती है।"