₹300
"लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों का विश्लेषण करते समय हमें यह जरूर ध्यान रखना होगा कि तमाम विपरीत परिस्थितियों, चर्चाओं, कुचक्रों व अफवाहों के बाद भी देश की जनता ने एक स्पष्ट बहुमत वाली सरकार चुनी। चुनाव पूर्व बने राजग गठबंधन को देश की महान् जनता ने फिर पाँच साल के लिए प्रतिनिधित्व सौंपा।
जनादेश की स्पष्टता देखिए कि किसी नए सहयोगी की आवश्यकता नहीं पड़ी और कौन सी पार्टी व कौन सा नेता नेतृत्व करेगा, ये सब पहले ही तय कर दिया गया। हिंदुत्व की राजनीति का अंत मानने वालों के लिए यह करारा झटका है। तमाम नकारात्मक चर्चाओं के बाद भी बीजेपी को 240 सीटें देकर उसके अडिग व विचलित न होने वाले मतदाता ने साफ कर दिया कि वह हर परिस्थिति में उसके साथ है।"
"पुस्तक के लेखक हर्ष कुमार तीन दशक से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। अमर उजाला, दैनिक जागरण, जनवाणी, पंजाब केसरी/नवोदय टाइम्स जैसे संस्थानों में लंबे समय तक कार्य किया। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले अपने यूट्यूब चैनल ‘हर्ष का बात लाइव’ की शुरुआत की जिसने पहले माह में ही एक लाख सब्सक्राइबर्स संख्या प्राप्त करने का श्रेय हासिल किया। उस समय यह पहला ऐसा चैनल बना जिसमें अधिकांश वीडियो लाइव स्ट्रीम किए जाते थे और दर्शकों से सीधा संवाद किया जाता था।
अब इस चैनल की सब्सक्राइबर्स संख्या एक मिलियन को पार कर चुकी है। हर्ष कुमार वर्तमान में तीन यूट्यूब चैनलों (harsh ki baat LIVE,Harsh Kumar, GLOBAL HARSH) का संचालन कर रहे हैं। जिनकी सब्सक्राइबर्स संख्या डेढ़ मिलियन से अधिक है। सोशल मीडिया पर सक्रिय राष्ट्रवादी पत्रकारिता के शीर्ष नामों में इनकी गिनती है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर सुपर स्टार अमिताभ बच्चन समेत कई नामचीन हस्तियां, राजनेता व पत्रकार इन्हें फॉलो करते हैं और इनके विचारों की सराहना करते हैं। यह इनकी दूसरी पुस्तक है। उनकी पहली पुस्तक ‘हिंदुत्व की हैट्रिक’ में लोकसभा चुनाव-2024 के नतीजों का विश्लेषण किया गया था और अमेजन व फ्लिपकार्ट जैसे प्लेटफार्मों पर कई सप्ताह तक राजनीतिक किताबों की श्रेणी में यह बेस्ट सेलर बनी रही थी। आज भी टॉप 20 किताबों में इसका स्थान बरकरार है।
संपर्क मेल- harsh-kumar@outlook.com