Prabhat Prakashan, one of the leading publishing houses in India eBooks | Careers | Events | Publish With Us | Dealers | Download Catalogues
Helpline: +91-7827007777

George Washington Carver   

₹350

In stock
  We provide FREE Delivery on orders over ₹1500.00
Delivery Usually delivered in 5-6 days.
Features
  • ISBN : 9788169116084
  • Language : Hindi
  • Publisher : Prabhat Prakashan
  • Edition : 1st
  • ...more

More Information

  • 9788169116084
  • Hindi
  • Prabhat Prakashan
  • 1st
  • 2026
  • 168
  • Soft Cover
  • 150 Grams

Description

"कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते हैं, जो अपने लिए नहीं जीते, बल्कि दूसरों की जिंदगी को रोशन करने के लिए जन्म लेते हैं। आविष्कारक जॉर्ज वाशिंगटन कार्वर ने जब आँखें खोलीं तो उन्होंने स्वयं को गुलामी की बेड़ियों में जकड़ा पाया। जिनके यहाँ वे गुलाम थे, उन्होंने उन्हें पुत्रवत् प्रेम दिया। उनकी हर इच्छा का सम्मान किया, फलस्वरूप जॉर्ज वाशिंगटन कार्वर सपने देखने लगे। उन्होंने अपने सपनों को कड़ी मेहनत और संघर्ष से वास्तविकता में बदला और कृषि के क्षेत्र में क्रांति ला दी। उन्होंने केवल कपास पर निर्भर रहने वाले किसानों को समझाया कि एक ही फसल से मिट्टी की उर्वराशक्ति क्षीण पड़ जाती है, जबकि फसल बदलकर लगाने से न केवल खेती अच्छी होती है, बल्कि लाभ भी अधिक होता है।

उन्होंने मूँगफली और शकरकंद जैसे साधारण दिखने वाले पौधों से सैकड़ों चमत्कारी आविष्कार कर सबको चकित कर दिया। डॉ. कार्वर एक ऐसे कृषि वैज्ञानिक थे जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन पेड़-पौधों और कृषि को समर्पित कर दिया। उन्होंने अपने अनेक आविष्कारों से करोड़ों लोगों के जीवन में एक नया सवेरा ला दिया। उनका जीवन हर पाठक को एक ऐसे सफर की ओर ले जाता है, जिसे पढ़ते हुए आँखें नम होती हैं, मन से निराशा के बादल छँटते हैं और जब पाठक अंत की ओर पहुँचता है तो स्वयं में एक अद्भुत परिवर्तन पाता है। एक ऐसा परिवर्तन, जो व्यक्ति के अंदर आत्मविश्वास, आशा एवं ऊर्जा का संचार करता है।"

The Author

Customers who bought this also bought

WRITE YOUR OWN REVIEW