₹300
Chaand Par Plot ""चाँद पर प्लॉट"" Book In Hindi- Shambhu Shikhar
चाँद पर प्लॉट कुल 12 हास्य-व्यंग्य के नाटकों का संग्रह है। इनके जरिए आधुनिक जीवन-शैली के विभिन्न आयामों को छूने का और सीमित पात्रों के जरिए वर्तमान दौर का ऐसा ताना-बाना बुनने का प्रयास किया गया है, जो पाठकों के मन को गुदगुदाते हैं, मनोरंजन करते हैं, मानसिक तनावों से राहत देते हैं, जिन्हें पढ़कर भी आनंद लिया जा सकता है और रंगमंच पर बहुत आसानी से मंचन भी किया जा सकता है।
शंभू शिखर
जन्म : 10 जनवरी, 1984 को सौराठ, मधुबनी (बिहार) में।
शिक्षा : स्नातकोत्तर (रणनीति शास्त्र) दिल्ली विश्वविद्यालय)।
रचना-संसार : सिलवटों की महक (गजल संग्रह), संन्यासी योद्धा (स्वामी विवेकानंद जीवनी), आर्गेनिक लव (लघु उपन्यास), बात पते की (लघु कथा-संग्रह), सन्नाटे की गूँज (कोरोना काल की सच्ची कहानियाँ)।
20 बरसों से हिंदी कवि-सम्मेलनों में सक्रिय भागीदारी। 24 से अधिक विदेश यात्राएँ।
विभिन्न समाचार चैनलों पर 300 से अधिक प्रस्तुति।
स्थायी पता : ई-2102, सवियर ग्रीन आर्च, टेक्डजोन-4, ग्रेटर नोएडा वेस्ट-201306 (उत्तर प्रदेश)
इ-मेल : shambhushikhar@gmail.com