Prabhat Prakashan, one of the leading publishing houses in India eBooks | Careers | Events | Publish With Us | Dealers | Download Catalogues
Helpline: +91-7827007777

S. Hussain Zaidi

S. Hussain Zaidi

एस. हुसैन जैदी तफ्तीश, अपराध और आतंक की खबरें देने में मुंबई की मीडिया के माहिर माने जाते हैं। उन्होंने एशियन एज, मुंबई के स्थानीय संपादक; मुंबई मिरर, मिड-डे और इंडियन एक्सप्रेस के संपादक (इन्वेस्टिगेशंस) के रूप में काम किया है। वे ब्लैक फ्राइडे, डोंगरी टु दुबई, माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई और बायकुला टु बैंकॉक समेत कई सर्वाधिक बिकनेवाली किताबों के लेखक हैं। उनकी सबसे नई रचना है डेंजरस माइंड्स। उनकी कई किताबों पर फिल्में बन चुकी हैं, जिनमें किताब के शीर्षक के नाम पर बनी फिल्म ब्लैक फ्राइडे, जिसका निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया, शूटआउट एट वडाला, जो डोंगरी टु दुबई पर आधारित है एवं जिसका निर्देशन संजय गुप्ता ने किया और फैंटम, जो मुंबई एवेंजर्स पर आधारित है, जिसके निर्देशक हैं कबीर खान, प्रमुख हैं।
जैदी एच.बी.ओ. की फिल्म टेरर इन मुंबई के सहायक निर्माता भी हैं, जो 26/11 के आतंकी हमले पर आधारित है।

Books by S. Hussain Zaidi