Prabhat Prakashan, one of the leading publishing houses in India eBooks | Careers | Events | Publish With Us | Dealers | Download Catalogues
Helpline: +91-7827007777

Navin Chandra Bajpei

Navin Chandra Bajpei

श्री नवीन चन्द्र बाजपेई उत्तर प्रदेश काडर 1972 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी हैं। उन्होंने वेल्स विश्वविद्यालय, यूनाइटेड किंगडम से अर्थशास्त्र में परास्नातक (विकास नीति योजना) तथा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में परास्नातक की डिग्री प्राप्त कीं। 38 वर्ष की लंबी अवधि में उन्होंने उत्कृष्ट व्यावसायिक क्षमता तथा सोद्देश्य कार्यकुशलता का परिचय दिया है।
श्री बाजपेई के पास अरुणाचल प्रदेश प्रशासन में कार्य करने का गहन अनुभव है, जहाँ वह ईस्ट कमेंग तथा लोहित जिलों के जिलाधिकारी थे।
श्री बाजपेई ने उत्तर प्रदेश सरकार के सचिव/प्रमुख सचिव के रूप में वित्त, व्यय नियंत्रण, उच्च शिक्षा, नगर विकास, नियोजन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी, वन, सूचना प्रौद्योगिकी तथा इलेक्ट्रॉनिक्स, समाज कल्याण आयुक्त तथा कृषि उत्पादन आयुक्त का कार्यभार उत्कृष्ट कुशलता से सँभाला। अप्रैल 2006 से मार्च 2007 तक उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव के रूप में प्रदेश की आर्थिक प्रगति तथा सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण की विभिन्न योजनाओं को सफलतापूर्वक कार्यान्वित किया।
श्री बाजपेई ने अनेक देशों की यात्रा की है तथा वे साहित्य, नवाचार, सामयिक मामलों, सामयिक विषयों, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी, कल्याण प्रशासन में रुचि रखते हैं।
संप्रति उत्तर प्रदेश राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष।

 

Books by Navin Chandra Bajpei