Prabhat Prakashan, one of the leading publishing houses in India eBooks | Careers | Events | Publish With Us | Dealers | Download Catalogues
Helpline: +91-7827007777

Nandan Nilekani

Nandan Nilekani

श्री नंदन नीलकेनी कैबिनेट मंत्री के दर्जे के साथ भारतीय विशिष्‍ट पहचान प्राधिकरण (यू.आई.डी.ए.आई.) के अध्यक्ष हैं। वे इन्फोसिस टेक्नोलॉजी के सह संस्थापक एवं निदेशक मंडल में सह-अध्यक्ष थे।
श्री नीलकेनी भारत की सॉफ्टवेयर एवं सेवा कंपनियों के राष्‍ट्रीय संघ (नेस्काम) एवं बेंगलुरु चैप्टर के लिए दी इंडस इंटरप्रिन्यूर (टाई) के सह संस्थापक भी हैं। अंतरराष्‍ट्रीय अर्थशास्‍‍त्र संबंधों पर अनुसंधान के लिए भारतीय परिषद् (आई.सी.आर.आई.ई.आर.) के गवर्नर मंडल के सदस्य एवं एन.सी.ए.ई.आर. (भारतीय स्वतंत्र व्यावहारिक अर्थशास्‍‍त्र अनुसंधान संस्थान) के अध्यक्ष भी हैं।
बेंगलुरु में जनमे श्री नीलकेनी ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मुंबई से विद्युत् यांत्रिकी में स्नातक किया। वर्ष 2005 में इन्हें अर्थशास्‍‍त्र एवं राजनीति शास्‍‍त्र पर नवीन सेवाओं के लिए प्रतिष्‍ठ‌ित जोसेफ शुमपीटर पुरस्कार मिला। वर्ष 2006 में उन्हें भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद‍्म भूषण’ प्रदान किया गया। प्रतिष्‍ठित पत्रिका ‘फोर्ब्स एशिया’ द्वारा उन्हें ‘बिजनेसमैन ऑफ द इयर’ से सम्मानित किया गया। ‘टाइम’ पत्रिका द्वारा वर्ष 2006 एवं 2009 में उन्हें विश्‍व के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में सूचीबद्ध किया गया।

Books by Nandan Nilekani