Prabhat Prakashan, one of the leading publishing houses in India eBooks | Careers | Events | Publish With Us | Dealers | Download Catalogues
Helpline: +91-7827007777

Moti Singh

Moti Singh

सन् 1937 में ग्राम माँद, जिला रीवा, मध्य प्रदेश में जनमे श्री मोती सिंह की स्कूली शिक्षा आठवीं तक मनगवाँ में, दसवीं तक मार्तंड स्कूल, रीवा में हुई। इंटर एवं स्नातक दरबार कॉलेज, रीवा से तथा गणित में स्नातकोत्तर की उपाधि इलाहाबाद विश्‍वविद्यालय, इलाहाबाद से प्राप्‍त की। मेधावी छात्र रहे मोती सिंह ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल (सी.बी.एस.ई.), अजमेर में तथा एम.ए. (गणित) में इलाहाबाद विश्‍वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्‍त किया।
एक प्रशासक के रूप में मोती सिंह ने आम जनता एवं सार्वजनिक हितों को ही सर्वोपरि माना तथा उसी के लिए कार्य किया। भोपाल में जब वे कलेक्टर एवं डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के पद पर थे तब दुनिया की भीषणतम औद्योगिक दुर्घटना यूनियन कार्बाइड कारखाना, भोपाल में हुई।
आयुक्‍त/सचिव, मध्य प्रदेश शासन के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद आप भोपाल में ही रह रहे हैं।

Books by Moti Singh