Prabhat Prakashan, one of the leading publishing houses in India eBooks | Careers | Events | Publish With Us | Dealers | Download Catalogues
Helpline: +91-7827007777

Ed. Prof. Nand Kishore Pandey

Ed.  Prof. Nand Kishore Pandey

प्रो. नंद किशोर पाण्डेय
भारतीय साहित्य के चर्चित और प्रतिष्ठित विद्वान् हैं। भारतीय मध्यकालीन साहित्य के लेखक और वक्ता के रूप में विशिष्ट पहचान। राजीव गांधी विश्वविद्यालय, ईटानगर तथा राजस्थान विश्वविद्यालय में हिंदी विभागाध्यक्ष रहे। ‘संत रज्जब’, ‘संत साहित्य की समझ और दादूपंथ के शिखर संत’ उल्लेखनीय पुस्तकें हैं। इन्होंने अनेक देशों की अकादमिक यात्राएँ की हैं। केंद्रीय हिंदी संस्थान के निदेशक के रूप में इन्होंने अपनी बहुमूल्य सेवाएँ दीं। संप्रति : कला संकाय में राजस्थान विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता और शोध निदेशक।
 
प्रो. दीपेंद्र सिंह जाडेजा
हिंदी और गुजराती साहित्य के चर्चित अध्येता हैं। वर्तमान में कला संकाय में महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय, बड़ौदा के डीन तथा  पोस्ट ग्रेजुएशन कॉउंसिल के मेंबर। मध्यकालीन हिंदी साहित्य और गुजराती लोक-साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य। अनेक महत्त्वपूर्ण पुस्तकें प्रकाशित।