Prabhat Prakashan, one of the leading publishing houses in India eBooks | Careers | Events | Publish With Us | Dealers | Download Catalogues
Helpline: +91-7827007777

Ashish Chandorkar

Ashish Chandorkar

आशिष चांदोरकर
विगत  अठारह  वर्षों  से  पत्रकारिता  में  एवं बीस  से  अधिक  वर्ष  विविधांगी  सामाजिक उपक्रमों  में  सक्रिय  रहे  आशिष  अरविंद चांदोरकरजी  पुणे-महाराष्ट्र  स्थित  सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के सुवर्ण-पुरस्कार प्राप्त  छात्र  हैं।  उन्होंने  पुणे,  मुंबई  तथा हैदराबाद  के  परिसरों  में  प्रिंट,  इलेक्ट्रॉनिक  एवं ऑनलाइन—इन तीनों प्रसार-संचार माध्यमों द्वारा अपने व्यक्तित्व  की मुद्रा अंकित करते-करते  स्वयं  की  पत्रकारस्वरूप  आजीविका निर्मित  की।  राजनीति,  क्रीड़ा,  समाजशास्त्र एवं खाद्य-संस्कृति, उनकी विशेष अभिरुचि के  विषय  हैं।
आशिष  ने  चुनाव  काल  में  केवल महाराष्ट्र  एवं  गोवा  में  ही  नहीं,  वरन्  साथसाथ  गुजरात,  तमिलनाडु  एवं  उत्तर  प्रदेश राज्यों  के  निर्वाचन  क्षेत्रों  का  भी  गहन  अध्ययन व  विश्लेषण  किया।
आशिष  ने  यशस्विता  के  साथ  सोशल मीडिया  के  विभिन्न  आयामों  में  भी  अपार ख्याति  प्राप्त  की  है।  विविध  विषयों  से संबंधित  उनके  ब्लॉग  भी  सदैव  चर्चा  का विषय बनते हैं। उन्होंने सन् 2018 में सोशल मीडिया  पर  आधारित  लेखन  के  लिए  महाराष्ट्र शासन  द्वारा  पुरस्कार  प्राप्त  किया।

Books by Ashish Chandorkar