₹250
भारत की महान् संत-परंपरा ने सदैव समाज को सत्य, करुणा, समता और आध्यात्मिकता का मार्ग दिखाया है। इसी परंपरा के उज्ज्वल नक्षत्र संत रविदासजी का जीवन और उनके विचार आज भी मानवता के लिए पथप्रदर्शक हैं। उन्होंने अपने सरल किंतु गहन उपदेशों के माध्यम से समाज में व्याप्त भेदभाव, ऊँच-नीच और असमानता को समाप्त करने का संदेश दिया।
प्रस्तुत पुस्तक संत रविदासजी के जीवन, साधना और उनके अमूल्य विचारों का अत्यंत प्रभावशाली एवं प्रेरणादायक चित्रण करती है। यह जीवनी न केवल ऐतिहासिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण है, बल्कि वर्तमान समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक भी है।
आज के परिवर्तित सामाजिक परिदृश्य में, जब समरसता, समानता और मानवीय मूल्यों की आवश्यकता और अधिक बढ़ गई है, ऐसे समय में यह पुस्तक एक प्रकाश-स्तंभ के रूप में कार्य करेगी। विशेषकर युवा पीढ़ी को संत रविदासजी के आदर्शों से प्रेरणा प्राप्त होगी और वे एक सशक्त, समतामूलक एवं जागरूक समाज के निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभा सकेंगे।