Prabhat Prakashan, one of the leading publishing houses in India eBooks | Careers | Events | Publish With Us | Dealers | Download Catalogues
Helpline: +91-7827007777

Palamu ke Krantikari    

₹209 ₹300 30.33% off

In stock
  We provide FREE Delivery on orders over ₹1500.00
Delivery Usually delivered in 5-6 days.
Author Prabhat Mishra 'Suman'
Features
  • ISBN : 9789355215048
  • Language : Hindi
  • ...more

More Information

  • Prabhat Mishra 'Suman'
  • 9789355215048
  • Hindi
  • Prabhat Prakashan
  • 2023
  • 216
  • Soft Cover
  • 230 Grams

Description

पलामू क्रांतिकारियों की धरती रही है। राजा मेदिनी राय ने मुगलों के खिलाफ संघर्ष किया था, तो सन् 1857 की क्रांति में नीलांबर-पीतांबर भाइयों ने अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे। सन् 1920 में शुरू हुए असहयोग आंदोलन से लेकर देश की आजादी के लिए हुए सन् 1942 के ‘अंग्रेजो, भारत छोड़ो’ आंदोलन तक में यहाँ के क्रांतिकारियों का योगदान देश के अन्य क्रांतिकारियों से कम नहीं था। इतना होने के बाद भी उनकी गाथाएँ कलमबद्ध नहीं हुईं।

‘पलामू के क्रांतिकारी’ पुस्तक में काकोरी कांड के नायकों में से एक अशफाक उल्लाह खान के यहाँ नौकरी करने, गांधीजी, राजेंद्र बाबू, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, जयप्रकाश नारायण सरीखे महानायकों के वर्तमान के मेदिनीनगर और पूर्व के डालटनगंज आने की जानकारी दी गई है। संविधान सभा के सदस्य रहे यदुवंश सहाय और अमिय कुमार घोष के अलावा चंद्रशेखर आजाद के सहयोगी रहे गणेश वर्मा की कहानी भी इसमें है। अगस्त क्रांति के दौरान पूरे देश में सगे भाइयों की छह जोडि़यों की गिरफ्तारी संभवतः पलामू जिले में ही हुई थी। ये भाई थे—यदुवंश सहाय-उमेश्वरी चरण, गणेश प्रसाद वर्मा-नंदकिशोर प्रसाद वर्मा, नीलकंठ सहाय-ऋषि कुमार सहाय, तीरथ प्रकाश भसीन-वेद प्रकाश भसीन, हजारी लाल साह-नारायण लाल साह और लक्ष्मी प्रसाद-गौरीशंकर गुहृश्वता। वाराणसी में फाँसी पर चढ़ने वाले शहीद स्वामी सत्यानंद और गोवा मुक्ति आंदोलन में शामिल रहे राम प्रसाद आजाद की दास्तान भी इसमें है।

The Author

Prabhat Mishra 'Suman'

प्रभात कुमार मिश्रा‘सुमन’

शिक्षा :स्नातकोत्तर, अंग्रेजी (राँची विश्वविद्यालय)।

कृतित्व :वर्तमान में अमर उजाला, नोएडा में संपादकीय विभागमें कार्यरत। पत्रकारिता की शुरुआत टाइम्स ऑफ इंडिया, पटना से खेल पत्रकार के रूप में।राष्ट्रीय नवीन मेल (मेदिनीनगर), अमर उजाला (जालंधर), दैनिक जागरण (नोएडा), नई दुनिया(नई दिल्ली), नेशनल दुनिया (नई दिल्ली) और आउटलुक (नई दिल्ली) में भी काफी समय तक कार्यरतरहे। एमकेडीएवी स्कूल, मेदिनीनगर में शिक्षक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिताविश्वविद्यालय, नोएडा में अतिथि शिक्षक के रूप में पढ़ाने का भी अनुभव। दूरदर्शन औरआकाशवाणी, डालटनगंज से कई वार्त्ताएँ और साक्षात्कार प्रसारित।

संपर्क : 1046, टावर-12 रिवर हाइट्स, राजनगर एक्सटेंशन,गाजियाबाद-201017

मोबाइल : 9711809151

Customers who bought this also bought

WRITE YOUR OWN REVIEW