₹750
"वर्तमान में जीवाश्म ईंधनों पर विश्व की अत्यधिक निर्भरता से वैश्विक ऊर्जा उपयोग ग्लोबल वॉर्मिंग को खतरनाक स्तर पर ले गया है। वैश्विक खाद्य उपलब्धता, जैव विविधता पर पड़ते विपरीत प्रभावों, समुद्र के बढ़ते जलस्तर और चक्रवात तथा बाढ़ जैसी चरम मौसमी घटनाओं के कारण जलवायु परिवर्तन हमें पहले से ही काफी परेशान कर रहा है। पिछले एक दशक में एक प्रमुख परिवर्तन यानी सूर्य और पवन से स्वच्छ संवहनीय ऊर्जा की ओर बदलाव अब इन चुनौतियों से निपटने की शुरुआत कर रहा है।
'फॉसिल फ्री' वैश्विक और स्थानीय ऊर्जा उद्योग की चुनौतियों, वास्तविकताओं और जटिलताओं के अलावा ऊर्जा परिवर्तन के रुझानों तथा प्रेरक शक्तियों का संक्षिप्त परिचय कराती है। यह पुस्तक बताती है कि कैसे बेहतर विद्युत् बुनियादी ढाँचे, विकेंद्रीकृत स्मार्ट ग्रिड, विद्युत् वाहन, ऊर्जा भंडारण और मार्केट डिजाइन पहले से ही ऊर्जा उपयोग श्रृंखला में हरित, कुशल, किफायती और सुरक्षित नवीकरणीय ऊर्जा की ओर परिवर्तन के लिए स्पष्ट मार्ग उपलब्ध करा रहे हैं।
एक दशक से अधिक समय से ऊर्जा परिदृश्य की अच्छी जानकारी रखने वाले सुमंत सिन्हा भारत की अग्रणी स्वच्छ ऊर्जा कंपनी के संस्थापक और संचालक हैं। वैश्विक ऊर्जा परिदृश्य और जलवायु परिवर्तन की उनकी समझ ऊर्जा पर एक अनोखे संपूर्ण परिप्रेक्ष्य को सामने लाती है। 'फॉसिल फ्री' में सिन्हा ऐसी ऊर्जा की अपनी परिकल्पना साझा करते हैं, जो न केवल स्वच्छ है, बल्कि व्यावहारिक और किफायती भी है।"