Prabhat Prakashan, one of the leading publishing houses in India eBooks | Careers | Events | Publish With Us | Dealers | Download Catalogues
Helpline: +91-7827007777

Dhoop-Chhanva (Hindi Stories)   

₹400

In stock
  We provide FREE Delivery on orders over ₹1500.00
Delivery Usually delivered in 5-6 days.
Author Pushpa Saxena
Features
  • ISBN : 9788196087289
  • Language : Hindi
  • Publisher : Prabhat Prakashan
  • Edition : 1st
  • ...more

More Information

  • Pushpa Saxena
  • 9788196087289
  • Hindi
  • Prabhat Prakashan
  • 1st
  • 2023
  • 176
  • Hard Cover
  • 200 Grams

Description

अटूट रिश्ता—क्षमा कीजिए पिताजी, जिस घर में प्रवेश के लिए मेरे पति जीवन भर तड़पते रहे, उस घर में प्रवेश के लिए मेरे कदम नहीं उठ सकते।

प्रेम-दीवानी—थैंक्स विनी, पर मुझे इसकी कीमत नहीं चाहिए। पेड़ों से झरी इन पत्तियों को मैंने एक नया रूप दिया है, मेरा यही पुरस्कार है। मारिया ने कहा।

धूप-छाँव—ब्रोकेन फैमिली का दर्द झेलता धूप-छाँव का जैकी और अकस्मात् का रिचर्ड, क्या किसी का प्यार उन्हें खुशी देता है?

चाहत की आहट और प्यार की सजा—मनोरंजक कहानियाँ हैं, नायिका अपनी मजेदार बातों से अपनी चाहत को अपना प्रेमी बनने को कैसे विवश कर देती हैं।

क्रिसमस की एक रात—अतुल के क्षमा माँगने पर भी पूजा क्यों उसे दंडित कराने का निर्णय लेती है।

प्यार के रंग—अमेरिका गई गीता रोनाल्ड के प्यार के शब्दों से मोहाविष्ट है। देव और रोनाल्ड के प्रेम के बीच गीता किसे चुनेगी?

इंतजार—कैंसरग्रस्त इरा का अमर के नाम अंतिम पत्र।

अकस्मात्—कहानी में रिचर्ड ने क्यों कहा, राम और सीता की न सही, रिचर्ड और मीता की जोड़ी खूब जमेगी। जॉन की गिफ्ट—दो नन्हे भाई-बहनों के प्यार की कहानी, जो आँखें नम कर देंगी।

मानसी इन वंडरलैंड—काली बिल्ली, अजायब घर का नमूना कहकर जेम्स जिस मानसी का उपहास करता था, क्यों उसी काली बिल्ली के साथ प्यार कर बैठता है?—इसी पुस्तक से

 

संग्रह की विविध विषयक चौदह इंद्रधनुषी कहानियाँ कहीं पाठकों को प्रेम-रस में सरोबार कर मुग्ध करती हैं तो कभी जीवन के सच से परिचित कराती हैं। जीवन के विविध राग रोचक कहानियों की वस्तु बनते हैं। पुष्पा जी की कहानियाँ अचानक किसी घटना, कोई मन को छूनेवाली बात, किसी का साथ या किसी दृश्य आदि से प्रभावत होने पर लिखी गई प्रतीत होती हैं। इन कहानियों में परिवेश का महत्त्व स्पष्ट दिखाई देता है। कहानियों के परिचित परिवेश में पात्र सजीव नजर आते हैं।

 

 

 

 

 

The Author

Pushpa Saxena

पुष्पा सक्सेना—शिक्षा : पी-एच.डी. (हिंदी), एम.ए. (भूगोल एवं हिंदी)।

प्रकाशन : कुल (32) पुस्तकें, 5 उपन्यास, 16 कहानी-संग्रह, 2 नाटक, 8 बाल साहित्य, 1 शोध ग्रंथ एवं 300 से अधिक कहानियाँ, देश-विदेश की पत्रिकाओं में प्रकाशित। मराठी में अनूदित 2 कहानी-संग्रह, रूसी में अनूदित एक कहानी-संग्रह, बांग्ला में कहानी-संग्रह प्रकाशनाधीन, चाइनीज में एक अनूदित कहानी तथा भारतीय भाषाओं में कहानियाँ अनूदित।

पुरस्कार : प्रवासी भारतीय हिंदीभूषण् सम्मान, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, भारतेंदु हरिश्चंद्र पुरस्कार। सूचना प्रसारण मंत्रालय, पर्यावरण मंत्रालय तथा राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा पुरस्कृत। आथर्स गिल्ड ऑफ इंडिया द्वारा पुरस्कृत। मास्को विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में कहानी-संग्रह सम्मिलित। फिल्म, टी.वी., रेडियो पर कहानियाँ- सीरियल प्रसारित।

 

 

 

Customers who bought this also bought

WRITE YOUR OWN REVIEW