Prabhat Prakashan, one of the leading publishing houses in India eBooks | Careers | Events | Publish With Us | Dealers | Download Catalogues
Helpline: +91-7827007777

Shri Lallan Prasad Sinha

Shri Lallan Prasad Sinha

ललन प्रसाद सिन्हा
जन्म : 1 सितंबर, 1946 को सीतामढ़ी के भवदेवपुर गाँव में।
शिक्षा : बी.एस-सी. ऑनर्स (गणित) तथा बी.ई. (एम.)।
विशिष्ट सेवाक्रम : प्रशिक्षण और पेशे से अभियंता, किंतु मुख्यतः प्रबंधक के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान। प्रबंधन, अर्थव्यवस्था, उद्योगों और तकनीकी से संबद्ध साहित्य के साथ-साथ संतों की वाणियों तथा आध्यात्मिक रचनाओं में विशेष अभिरुचि। भारत के संतों के जीवन-वृत्तों की खोज में निरंतर प्रवृत्त। श्रीकृष्ण मंदिर, मथुरा में भक्तों के लिए अपने साधनों से शौचालयों का निर्माण करवाया। निजी पुस्तकालय में पुस्तकों, पत्र-पत्रिकाओं आदि का अनूठा संकलन। बिहार स्टेट हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन के प्रबंध-निदेशक का उत्तरदायित्व सँभालते हुए अनेक निर्माण-कार्यों एवं परियोजनाओं का सफल संचालन।
विदेश : ‘यू.एन.डी.पी.’ के कार्यक्रमों के अंतर्गत इंग्लैंड, जर्मनी, स्विट्जरलैंड, फ्रांस आदि देशों की यात्राएँ।
प्रकाशन : ब्रह्मर्षि श्री देवरहा बाबा : एक अंतर्यात्रा।
सदस्यता : एफ.आई.ई. और आई.ए. एस.एच. (इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ स्मॉल हाइड्रो), रामकृष्ण मिशन के आजीवन सदस्य। पता : राजीव सदन, 67/ई, राजेंद्र नगर, पथ-संख्या-11, पटना-800016

Books by Shri Lallan Prasad Sinha