डॉ. कुलदीप कुमार मेहंदीरत्ता कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में राजनीति शास्त्र के सहायक आचार्य एवं महात्मा गांधी ऑल इंडिया सर्विसेज कोचिंग संस्थान के उप निदेशक हैं। शोध के क्षेत्र में उनका योगदान महत्त्वपूर्ण है। उनके 15 से अधिक शोध-पत्र शोध-पत्रिकाओं में तथा 50 से अधिक लेख विभिन्न समाचार-पत्रों और वेबसाइट पर प्रकाशित हैं। वे 'गांधियन वर्ल्ड ऑर्डर' पुस्तक के लेखक और 'गुरु नानक देव : काव्य और चिंतनधारा' के सह-संपादक हैं।