Prabhat Prakashan, one of the leading publishing houses in India eBooks | Careers | Events | Publish With Us | Dealers | Download Catalogues
Helpline: +91-7827007777

ANUBHAV KE BOL   

₹350

In stock
  We provide FREE Delivery on orders over ₹1500.00
Delivery Usually delivered in 5-6 days.
Author Ramji Bhai
Features
  • ISBN : 9789390366811
  • Language : Hindi
  • ...more

More Information

  • Ramji Bhai
  • 9789390366811
  • Hindi
  • Prabhat Prakashan
  • 2021
  • 176
  • Hard Cover

Description

परिवार और समाज प्रबोधन में कथाओं का विशेष महत्त्व है। अनेक गुण एवं जीवन-मूल्य कहानियों के माध्यम से समाज और व्यक्तियों के जीवन में उतरते हैं।
महापुरुष, संत या समाज के प्रभावी लोगों की कथाओं की एक विस्तृत-विलक्षण धारा भारत में है, किंतु कभी-कभी सहज, सरल, निरक्षर या कभी-कभी तो बालकों की कहानियाँ भी बड़ी प्रेरणादायक और दिशा-दर्शक होती हैं, ऐसा सभी का व्यापक अनुभव है। वेद और उपनिषदों में उल्लिखित अनेक महत्त्व के तत्त्व एवं सत्य को सामान्य लोगों तक पहुँचाने के उद्देश्य से अपने यहाँ पुराणों की रचना की गई है। संत, महात्मा या कथाकार द्वारा रोचक कहानियों के माध्यम से वेद और उपनिषदों में निहित गहन तत्त्व जनसामान्य तक पहुँचाने की परंपरा आज भी चल रही है।
‘अनुभव के बोल’ संग्रह की कहानियाँ परिवार-प्रबोधन और लोक-प्रबोधन की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगी। अनेक कहानियाँ पढ़ते समय हृदय को झकझोरती हैं, छू जाती हैं, आँखें नम कर जाती हैं। जिन महान् जीवन-मूल्यों के कारण मानवता समृद्ध होती है, ऐसे चिरकाल तक चलनेवाले समयातीत मूल्यों की शिक्षा सहज ही इन कहानियों को पढ़ने से होगी।

The Author

Ramji Bhai

जन्म : 1 मार्च, 1955
शिक्षा : एम.ए. समाज शास्त्र। 
प्रकाशित पुस्तकें : ‘एक सौ एक कहानियाँ’, ‘बड़ी सोच की छोटी कहानी’। 
विभिन्न समाचार-पत्र और पत्रिकाओं में लेख व कहानियाँ प्रकाशित।
सन् 1980 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में; बाराबंकी, गोरखपुर, देवरिया, मीरजापुर, गाजीपुर, वाराणसी, कानपुर, दिल्ली, लखनऊ, पूर्व क्षेत्र व्यवस्था प्रमुख पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र रहे।
वर्तमान :  सदस्य,  क्षेत्रीय कार्यकारिणी पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र, लखनऊ।
पता : भारती भवन, 58, राजेंद्र नगर, लखनऊ-226004
संपर्क : 8840763730 ज़् इ-मेल : ramjibhairss@gmail.com

Customers who bought this also bought

WRITE YOUR OWN REVIEW