₹150
मानव जीवन का आरंभ सवालों से हुआ है। ब्रह्मांड की रचना कैसे हुई? सूर्य, चंद्रमा, पृथ्वी और तारे अस्तित्व में कैसे आए? दिनरात कैसे होते हैं? महासागर, महाद्वीप, देश, दुनिया, आविष्कार, जीवजंतु जगत् इत्यादि के प्रति लोगों के मन में सदैव तरहतरह के सवाल कौंधते रहते हैं।
अगर हमारे मन में सवाल नहीं उठते तो आप व हम यह नहीं जान पाते कि पृथ्वी सूर्य के चारों ओर घूमती है या सूर्य पृथ्वी के चारों ओर घूमता है। दरअसल, सवाल ही हमारे दिमाग को विकसित करते हैं। सवाल ही हमारे दिमाग की खुराक है। बच्चा जब पैदा होता है, वह अबोध होता है। बढ़ने के समय उसके मन में सवाल उठते हैं और उनके जवाब से उसका दिमाग विकसित होता है। अविकसित दिमाग मांस का एक लोथड़ा भर होता है। दिमाग के विकास के लिए सवाल करना और उनका जवाब पाना बेहद जरूरी है
जेम्स वॉट की सवाल करने की स्वाभाविक प्रवृत्ति ने ही उन्हें ‘महान् वैज्ञानिक’ बनाया। सवाल दरअसल वह बीज हैं, जो मानव मस्तिष्क को वट वृक्ष सरीखा विशाल बना सकते हैं। हम जितना ज्यादा सवाल करेंगे, उतना ही हमारा मस्तिष्क समृद्ध होगा। ‘1000 विश्व प्रश्नोत्तरी’ पुस्तक एक ऐसा वृहत् संकलन है, जो न केवल सवालों के प्रति आपकी जिज्ञासा बढ़ाता है, बल्कि उनके जवाब भी देता है और इस प्रकार मस्तिष्क विकास का एक सरलसहज माध्यम उपलब्ध कराता है। याद रखें, अगर आपके पास सभी जवाब हैं तो आप निश्चित रूप से सफल हैं।.
जन्म : 12 जुलाई, 1981
शिक्षा : दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.ए. (ऑनर्स) एवं एम.ए. (राजनीतिक शास्त्र)। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा। केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा के दिल्ली केंद्र से हिंदी प्रकाशन तकनीक एवं प्रूफ रीडिंग का पाठ्यक्रम पूर्ण (प्रथम श्रेणी)।
प्रकाशन : ‘1000 बिहार प्रश्नोत्तरी’, ‘1000 उत्तराखंड प्रश्नोत्तरी’, ‘जानिए मानव अधिकारों को’, ‘अंतरराष्ट्रीय संगठन विश्वकोश’, ‘मीडिया विश्वकोश’, ‘भारत के राज्य’। कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में लेख प्रकाशित। प्रतियोगिता परीक्षाओं से संबंधित भारत की प्रतिष्ठित पत्रिका ‘प्रतियोगिता दर्पण’ में अब तक कई लेख प्रकाशित। कई ‘क्विज’ विजेता।
राजनीति-शास्त्र एवं पत्रकारिता (मीडिया) विषय में गहन रुचि। पिछले कई वर्षों से निजी संस्थानों में अध्यापनरत। प्रस्तुत पुस्तक चिर साधना, पैनी दृष्टि और अध्ययन-अध्यापन के अनुभव का फल है। पिछले छह वर्षों से स्वतंत्र रूप से लेखन कार्य।
ई-मेल : anishbhasin1@gmail.com
पता : एफ-84 (बैक साइड),
लाजपत नगर-2, नई दिल्ली-110024