Prabhat Prakashan, one of the leading publishing houses in India eBooks | Careers | Events | Publish With Us | Dealers | Download Catalogues
Helpline: +91-7827007777

Student Gk Quiz Bank

₹600

Out of Stock
  We provide FREE Delivery on orders over ₹1500.00
Delivery Usually delivered in 5-6 days.
Author Chitra Garg
Features
  • ISBN : 9789382898016
  • Language : Hindi
  • Publisher : Prabhat Prakashan
  • Edition : 2013
  • ...more
  • Kindle Store

More Information

  • Chitra Garg
  • 9789382898016
  • Hindi
  • Prabhat Prakashan
  • 2013
  • 2017
  • 360
  • Hard Cover
  • 675 Grams

Description

आज का युग प्रतियोगिताओं का युग है। बचपन से लेकर नौकरी-व्यवसाय तक, हमेशा कठिन परीक्षाओं से जूझना पड़ता है। आज कंपटीशन शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक अधिक है। किसी भी प्रवेश परीक्षा में, नियुक्‍ति आदि की परीक्षा में सबसे अधिक जोर जनरल नॉलेज पर रहता है। चयनकर्ता जानना चाहते हैं कि परीक्षार्थी ज्ञान-विज्ञान के विभिन्न विषयों के बारे में कितना सजग है, कितना जागरूक है।
जनरल नॉलेज के इस ज्ञानकोश में उन सभी महत्त्वपूर्ण विषयों पर प्रश्‍नोत्तर प्रस्तुत हैं, जिनके बारे में एक बुद्धिजीवी बालक अथवा वयस्क को जानना आवश्यक है। प्रश्‍नों का उत्तर सरल व रोचक ढंग से विस्तारपूर्वक दिया गया है, ताकि हर पाठक आसानी से समझकर उसे ग्राह्य कर सके। इसमें पशु-पक्षी, कीट-पतंगे, मानव शरीर, खेलकूद, विज्ञान आविष्कार, देश-प्रदेश, देशों की मुद्राएँ, पुरस्कार, महापुरुष, नृत्य-गान, भूगोल, अंतरिक्ष, स्वास्थ्य, अंतरराष्‍ट्रीय संगठन जैसे विविध विषयों पर सैकड़ों रोचक प्रश्‍न उनके उत्तर सहित दिए गए हैं। यह पुस्तक पाठकों में बेहद लोकप्रिय होगी, क्योंकि इस तरह की विस्तृत विवरण वाली कोई अन्य हिंदी पुस्तक अभी तक उपलब्ध नहीं है।
विद्यार्थी, परीक्षार्थी तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेनेवाले जिज्ञासु पाठकों के लिए एक पठनीय पुस्तक।

________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________

अनुक्रमणिका

प्रिय दोस्तो —Pgs. 5

1. पशु —Pgs. 9

2. पक्षी —Pgs. 19

3. कीट व रेंगने वाले जीव —Pgs. 22

4. जलचर —Pgs. 26

5. मानव शरीर —Pgs. 29

6. खेलकूद —Pgs. 39

7. भारतीय खिलाड़ी —Pgs. 51

8. विज्ञान व वैज्ञानिक —Pgs. 59

9. शरीर विज्ञान/चिकित्सा विज्ञान —Pgs. 65

10. वैज्ञानिक आविष्कार —Pgs. 74

11. खोज/आविष्कार —Pgs. 80

12. विज्ञान—ऐसा यों होता है —Pgs. 93

13. देश/प्रदेश/शहर —Pgs. 103

14. देशों की राजधानी व मुद्रा (करेंसी) —Pgs. 127

15. पुरस्कार —Pgs. 136

16. महापुरुष —Pgs. 148

17. भारत के प्रसिद्ध व्यति —Pgs. 161

18. भारतीय महापुरुषों के प्रसिद्ध वतव्य —Pgs. 180

19. भारतीय नृत्य —Pgs. 186

20. विश्व में प्रथम —Pgs. 190

21. भारत में प्रथम —Pgs. 198

22. प्रथम भारतीय —Pgs. 202

23. भारतवर्ष —Pgs. 205

24. भारत के महवपूर्ण उद्योग —Pgs. 213

25. भारतीय संविधान —Pgs. 218

26. विश्व इतिहास —Pgs. 229

27. भारतीय इतिहास —Pgs. 238

28. अंतरिक्ष विज्ञान —Pgs. 245

29. भूगोल —Pgs. 252

30. भूगोल : कुछ सामान्य प्रश्न —Pgs. 266

31. साहित्य एवं साहित्यकार —Pgs. 268

32. सांस्कृतिक ज्ञान —Pgs. 278

33. विश्व कैलेंडर —Pgs. 280

34. परिवहन —Pgs. 287

35. स्वास्थ्य  —Pgs. 294

36. संचार (कम्युनिकेशन) —Pgs. 301

37. कंप्यूटर —Pgs. 309

38. शॉर्ट कट कीज (Short Cut Keys) —Pgs. 321

39. मोबाइल फोन —Pgs. 324

40. प्रकृति/प्राकृतिक सत्य —Pgs. 330

41. प्रकृति —Pgs. 337

42. विश्व के प्रसिद्ध धर्म —Pgs. 339

43. महवपूर्ण प्रतीक-चिह्न व उनके अर्थ —Pgs. 344

44. अंतरराष्ट्रीय संगठन —Pgs. 346

45. अजब-गजब सत्य —Pgs. 350

46. मिश्रित/सामान्य ज्ञान प्रश्न —Pgs. 354

The Author

Chitra Garg

सुपरिचित लेखिका चित्रा गर्ग बरसों से लेखन से जुड़ी हैं। प्रारंभ में कुछ वर्षों तक पत्र-पत्रिकाओं में लेख तथा कहानियाँ लिखने के पश्चात् पुस्तक लेखन की ओर रुख किया। अब तक 600 लेखों के अतिरिक्‍त उनकी 72 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। वह विविध विषयों, जैसे बाल साहित्य, जीवनी, मार्शल आर्ट, विज्ञान, यात्रा, बाल मनोविज्ञान, कॅरियर तथा पारिवारिक विषयों पर पुस्तकें लिख चुकी हैं। वर्ष 1999 में हिंदी अकादमी, दिल्ली सरकार द्वारा उन्हें ‘बाल साहित्य सम्मान’ तथा वर्ष 2000 में सूचना व प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ‘भारतेंदु हरिश्‍चंद्र पुरस्कार’ प्रदान किया गया। उन्होंने बाल पत्रिका ‘बाल मंच’ का संपादन तथा पारिवारिक पत्रिका ‘जाह्नवी’ का सह संपादन किया है। दूरदर्शन के लिए लघु फिल्मों व कार्यक्रमों का निर्माण-निर्देशन व लेखन कर चुकी हैं।वह अमेरिका, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड तथा दक्षिण अफ्रीका सहित 30 देशों का भ्रमण कर चुका है। उन्हें फोटोग्राफी व बागवानी में रुचि है। वह ईश्‍वर में आस्था रखती हैं, पर पूजा-पाठ में नहीं। उनकी प्रेरणा उनके पिता श्री जीत प्रकाश अग्रवाल हैं, जिनका अल्पायु में निधन हो गया था।

Customers who bought this also bought

WRITE YOUR OWN REVIEW