Prabhat Prakashan, one of the leading publishing houses in India eBooks | Careers | Events | Publish With Us | Dealers | Download Catalogues
Helpline: +91-7827007777

Shiksha Mein Bhartiyata : Ek Vimarsh   

₹125

In stock
  We provide FREE Delivery on orders over ₹1500.00
Delivery Usually delivered in 5-6 days.
Author Shri Atul Kothari
Features
  • ISBN : 9789355211736
  • Language : Hindi
  • Publisher : Prabhat Prakashan
  • Edition : 1
  • ...more

More Information

  • Shri Atul Kothari
  • 9789355211736
  • Hindi
  • Prabhat Prakashan
  • 1
  • 2021
  • 88
  • Soft Cover
  • 150 Grams

Description

इस संग्रह के निबंधों का केंद्रीय विषय भारत की शिक्षा और शिक्षा का भारतीकरण है। इन निबंधों में भारतीय शिक्षा की वर्तमान चुनौतियों को उद्घाटित करते हुए, इसके लक्ष्यों, संस्थागत व्यवस्था और पद्धति पर विचार किया गया है। इन निबंधों का प्रतिपाद्य है कि भारतीय शिक्षा का लक्ष्य भौतिक जीवन में समृद्धि के स्थान पर मानवता के शिखर पर ले जाना होना चाहिए। भारतीय संस्कृति के अनुकूल भारत के प्रत्येक जन की शिक्षा के लिए हम केवल शैक्षिक संस्थानों के भरोसे नहीं बैठ सकते हैं। इसके लिए कुटुंब और समुदाय को भी सतत प्रयत्नशील रहना होगा। हमें मनुष्य का निर्माण करने वाली शिक्षा व्यवस्था को विकसित करना होगा जिसका लक्ष्य भारत को आगे ले जाने वाली पीढ़ी तैयार करना होगा।

The Author

Shri Atul Kothari
अतुल कोठारी
शिक्षा-संवर्धन के कार्यों हेतु निरंतर राष्ट्रव्यापी प्रवास। देश में शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक कार्य करनेवाली संस्थाओं व विद्वानों को एक मंच पर लाने के लिए निरंतर यत्नशील।
पूर्व दायित्व : ‘शिक्षा बचाओ आंदोलन समिति’ के आद्य संस्थापकों में से एक। ‘शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास’ के संस्थापक सह सचिव। ‘अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्’ के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राष्ट्रीय सह-संगठन-मंत्री।
लेखन, संपादन व प्रकाशन : भारतीय शिक्षा : राष्ट्रीय संकल्पना, शिक्षा में नए विकल्प का प्रारूप; शिक्षा की स्वायत्तता; उच्च शिक्षा : भारतीय दृष्टि; ‘शिक्षा उत्थान’ एवं ई-पत्रिका ‘शिक्षा-दर्पण’ के संपादक।
संपादन के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान हेतु साहित्य मंडल द्वारा उपाधिपत्र। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के द्वारा देश भर में तीन हजार से अधिक संगोष्ठी एवं कार्यशालाओं के आयोजन में नेतृत्व। चरित्र-निर्माण एवं व्यक्तित्व के समग्र विकास पर 400 से अधिक कार्यशालाओं में मार्गदर्शन। भारतीय भाषा मंच एवं भारतीय भाषा अभियान के गठन के सूत्रधार। वर्ष 2015 में अमेरिका प्रवास के दौरान विश्वधर्म सम्मेलन को संबोधित करने का अवसर। वर्ष 2015 में भोपाल में आयोजित ‘विश्व हिंदी सम्मेलन’ की आयोजन समिति के सदस्य। वर्ष 2016 में मॉरीशस में विश्व हिंदी सचिवालय के स्थापना-दिवस कार्यक्रम में ‘मुख्य अतिथि’। वर्ष 2018 में विश्व हिंदी सम्मेलन मॉरीशस में सहभागिता।

Customers who bought this also bought

WRITE YOUR OWN REVIEW