Prabhat Prakashan, one of the leading publishing houses in India eBooks | Careers | Events | Publish With Us | Dealers | Download Catalogues
Helpline: +91-7827007777

Ramakrishna Paramahansa Ke Jeevan Sootra   

₹250

In stock
  We provide FREE Delivery on orders over ₹1500.00
Delivery Usually delivered in 5-6 days.
Author Swati Gautam
Features
  • ISBN : 9789347401053
  • Language : Hindi
  • Publisher : Prabhat Prakashan
  • Edition : 1st
  • ...more

More Information

  • Swati Gautam
  • 9789347401053
  • Hindi
  • Prabhat Prakashan
  • 1st
  • 2026
  • 112
  • Soft Cover
  • 150 Grams

Description

"रामकृष्ण परमहंस के जीवन सूत्र' भारतीय आध्यात्मिक परंपरा के उन अमूल्य सूत्रों का संकलन है, जो आज भी मानव जीवन को प्रकाश, प्रेम और आत्मबोध की दिशा प्रदान करते हैं। श्रीरामकृष्ण परमहंस केवल एक संत नहीं, बल्कि ऐसे युगद्रष्टा थे, जिन्होंने अपने जीवन और अनुभवों से यह सिद्ध किया कि सभी धर्मों का मूल उद्देश्य मनुष्य को परम सत्य तक पहुँचाना है। उनके विचार किसी एक संप्रदाय तक सीमित नहीं, बल्कि समस्त मानवता के लिए प्रेरणा के स्त्रोत हैं।

इस पुस्तक में उनके जीवन-दर्शन, भक्ति, ईश्वर-प्रेम, निष्काम सेवा, सत्य, करुणा, सहिष्णुता और आत्मानुभूति से जुड़े विचारों का सुव्यवस्थित एवं सरल प्रस्तुतीकरण किया गया है। प्रत्येक विचार पाठक को आत्मचिंतन के लिए प्रेरित करता है और जीवन के प्रति सकारात्मक, संतुलित तथा आध्यात्मिक दृष्टि विकसित करने का मार्ग प्रशस्त करता है। आज के भौतिकतावादी और तनावपूर्ण समय में जब मनुष्य शांति और जीवन के वास्तविक अर्थ की खोज में भटक रहा है, श्रीरामकृष्ण परमहंस के विचार आशा, विश्वास और आंतरिक संतुलन का संदेश देते हैं। यह पुस्तक केवल पढ़ने के लिए नहीं, बल्कि जीवन में उतारने के लिए है। आध्यात्मिकता, भारतीय संस्कृति और प्रेरक साहित्य के प्रत्येक पाठक के लिए यह कृति एक मूल्यवान मार्गदर्शिका सिद्ध होगी।"

The Author

Swati Gautam

स्वाति गौतम बड़े से शहर की एक आम इनसान। पत्र-पत्रिकाओं, समाचार-पत्र और विभिन्न मीडिया हाउसेस में नियमित लेखन। ‘चारु रत्न’ के बाद आनेवाला दूसरा उपन्यास ‘रंगी लाल गली’ तथा अन्य पुस्तकें हैं—‘25 टॉप मोटिवेटर्स के इंसपाइरिंग विचार’, ‘10 महान् व्यक्तियों के 100 महान् विचार’, ‘आध्यात्मिक गुरुओं के प्रेरक विचार’ एवं ‘अरबपति कारोबारियों के मोटिवेशनल विचार’।
इ-मेल : swati.sgautam@gmail.com

Customers who bought this also bought

WRITE YOUR OWN REVIEW