₹250
प्राणियों का व्हाट्सएप और अन्य कथाएँ' की सारी कहानियाँ जंगल, जंगल में स्थित विविध प्राणी, उनकी आदतें, स्वाभाविक विशेषताएँ, मोबाइल का प्रवेश होने के बाद उनके जीवन में होने वाले परिवर्तन और उस कारण होने वाली समस्याएँ आदि के इर्द-गिर्द घूमती-फिरती हैं। आधुनिक तंत्रज्ञान के परिणामस्वरूप मनुष्य प्राणी की तरह जंगल में स्थित प्राणियों का जीवन भी कैसे आमूलचूल परिवर्तित हो जाता है, इसका यथार्थ वर्णन इस पुस्तक में है। जंगल और पशु-पक्षियों के माध्यम से बच्चों को जीवन-मूल्य, पर्यावरण, आपसी मेलजोल आदि से परिचित करवाने वाली मनोरंजक, रोचक, भावपूर्ण बाल कहानियों का संकलन।