₹350
"पाटलिपुत्र यानी आज का आधुनिक पटना प्राचीन काल से ही ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्त्वपूर्ण रहा है। यह नगर हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन और इसलाम धर्मालंबियों के लिए एक प्रमुख तीर्थस्थल है। पटना की भूमि माता सीता, भगवान् बुद्ध और भगवान् महावीर जैसे महान् व्यक्तित्वों की चरणरज से धन्य है। चंद्रगुप्त मौर्य के शासनकाल में यहाँ बौद्धों की द्वितीय और जैन धर्म की प्रथम संगीति आयोजित हुई थी।
पटना के महावीर मंदिर, छोटी और बड़ी पटन देवी मंदिर, अगमकुआँ और माता सीता मंदिर जैसे स्थल हिंदू आस्था के केंद्र हैं। पटना सिटी स्थित तख्त श्री हरमंदिर साहिब, गुरु गोविंद सिंहजी की जन्मस्थली के रूप में सिख समुदाय के लिए अत्यंत पवित्र है। जैन धर्मावलंबियों के लिए कमलदह जैन मंदिर एक प्रमुख तीर्थस्थल है। ईसाई समुदाय के लिए भी पटना महत्त्वपूर्ण है, जहाँ मदर टेरेसा की यादें पादरी की हवेली में सँजोई गई हैं। इसलाम से जुड़ी कई मसजिदें भी शहर की धार्मिक विविधता की प्रतीक हैं।
इस पुस्तक को छह खंडों में बाँटा गया है- पहले खंड में 25 मंदिरों, दूसरे खंड में 11 मसजिदों, तीसरे खंड में 10 गुरुद्वारों, चौथे खंड में 9 गिरजाघरों, पाँचवें खंड में 8 जैन मंदिरों तथा छठे खंड में 3 बौद्ध विहारों की जानकारी दी गई है।
श्रद्धा, भक्ति और आस्था के केंद्रों पर बेहद जानकारीपरक एक संपूर्ण पुस्तक ।"
सुबोध कुमार नंदन
जन्म : 5 नवंबर, 1961 को पटना (बिहार) में।
शिक्षा : एम.कॉम., पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (पटना विश्वविद्यालय)।
कृतित्व : ‘बिहार के पर्यटन स्थल और सांस्कृतिक धरोहर’, ‘बिहार के मेले’ पुस्तकें तथा 1985 से देश-विदेश की प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं में पर्यटन, पुरातत्त्व, कला-संस्कृति, पर्व-त्योहार, मेला आदि विषयों पर शताधिक रचनाएँ प्रकाशित एवं आकाशवाणी व दूरदर्शन पटना से प्रसारित।
साक्षात्कार : भारतरत्न उस्ताद बिस्मिल्ला खाँ, डॉ. भूपेन हजारिका, पंडित किशन महाराज, डॉ. एन. राजम, पंडित शिव कुमार शर्मा, गजल सम्राट् पंकज उधास, डॉ. राजन-साजन मिश्र, डॉ. विश्वमोहन भट्ट, नलिनी-कमलिनी, पद्मश्री तीजन बाई, मकबूल फिदा हुसैन, पद्मश्री गिरजा देवी, पंडित जसराज, पंडित हरि प्रसाद चौरसिया, प्रेरणा श्रीमली, वडाली बंधु आदि।
पुरस्कार-सम्मान : राहुल सांकृत्यायन पर्यटन पुरस्कार, पर्यटन सम्मान (पर्यटन विभाग, बिहार सरकार)।
कार्य : वरीय कॉपी राइटर, हिंदुस्तान (पटना व भागलपुर)
संप्रति: सीनियर चीफ कॉपी राइटर, प्रभात खबर,पटना।