₹300
"ऑपरेशन सिंदूर : पहलगाम का न्याय आतंकी जड़ों पर प्रहार"" पुस्तक में आतंकवाद के खिलाफ भारत की बदलती रणनीति, सामरिक स्पष्टता, वैश्विक एकजुटता, रक्षा-सुरक्षा और प्रतिरक्षा के क्षेत्र में भारत के बदलते परिदृश्य को व्यापक दृष्टिकोण में समझाया गया है।
पुस्तक में पाकिस्तान और पाक-अधिकृत कश्मीर में आतंकवादियों के ठिकानों पर भारत द्वारा 6-7 मई, 2025 की मध्य रात्रि को की गई सैनिक कार्यवाही के बाद भारत व पाकिस्तान के बीच सैनिक संघर्ष की स्थिति को रेखांकित करते हुए उसकी चर्चा की गई है।
पहलगाम आतंकवादी घटना में 26 पर्यटकों को आतंकवादियों द्वारा मार दिया गया था। धर्म पूछकर गैर-मुस्लिमों की हत्या की गई तथा इसमें केवल पुरुषों को निशाना बनाया गया।
ऑपरेशन सिंदूर-इस आतंकवादी घटना के विरोध में भारतीय सेना द्वारा 7 मई को सुबह पाकिस्तान में जो सैनिक कार्यवाही की गई, उसे ऑपरेशन सिंदूर के नाम से जाना जाता है।
पुस्तक में राष्ट्रीय सुरक्षा में आत्मनिर्भर नवीन पद्धति का उदय, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान लिए गए महत्त्वपूर्ण निर्णय, कार्य पद्धति और इसके प्रभाव तथा परिणाम का गहनतापूर्वक विश्लेषण प्रस्तुत किया गया है तथा भारत की रक्षा क्षेत्र में हाल के वर्षों की अद्यतन स्थिति को भी रेखांकित किया गया है।"