₹350
"हिंदू धर्म और पशु बलि' लेख में पशु बलि से संबंधित समस्त पहलुओं को इसमें स्थान दिया गया है। 'हिंदू धर्म और प्रेत पूजा' लेख तो सभी हिंदुओं को पढ़ने की आवश्यकता है। एक बार इसे पढ़ने पर पता चलता है कि हममें से अधिकांश लोग कुलदेवी और कुलदेवता के नाम पर प्रेत पूजा कर रहे होते हैं।
इन सबको लिखने का यही उद्देश्य है कि हम सभी यह अनुभव करने लगें कि हमारी माँ की दृष्टि हम सभी बच्चों पर है। हम एक बार जैसे उनकी कृपा को अनुभव करना आरंभ कर देते हैं, फिर हमें पता चलता है कि इस संसार में उनकी कृपा के अतिरिक्त और कुछ भी नहीं है। इस पुस्तक में अनेक भक्तिमय सत्य प्रसंगों के माध्यम से माँ की कृपा की बौछारें अपने पाठकों पर भी छींटने का प्रयास किया है।
माँ जगजननी भवानी की कृपा लेखक पर साक्षात् हुई है; उन्हें अनेक ऐसे लोगों से मिलने का सौभाग्य मिला, जिन्हें जगदंबा ने अपना साक्षात् दर्शन दिया था। इसी आध्यात्मिक अनुभूति से अनुप्राणित उनकी लेखनी से निःसृत ये लेख पाठकों की अंतः चेतना को स्पर्श करेंगे, जाग्रत् करेंगे।"